{"_id":"690b328634d7d801be0bf32a","slug":"minor-commits-suicide-in-sukma-family-mourns-youth-dies-after-being-struck-by-an-unknown-vehicle-in-bastar-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: सुकमा में नाबालिक ने लगाई फांसी, परिवार में पसरा मातम; बस्तर में अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: सुकमा में नाबालिक ने लगाई फांसी, परिवार में पसरा मातम; बस्तर में अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 05 Nov 2025 04:56 PM IST
विज्ञापन
सार
सुकमा जिले में एक नाबालिक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना बीती रात की बताई जा रही है। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक नाबालिक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना बीती रात की बताई जा रही है। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।
सुकमा थाना प्रभारी शिवानंद ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले एक नाबालिक ने अज्ञात कारणों से घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब पिता ने बेटे को बुलाने के लिए दरवाजा खोला, तो वह फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत
बस्तर जिले के बड़ाजी थाना क्षेत्र के ग्राम घटधनोरा निवासी बधुराम बघेल (लगभग 35 वर्ष) की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना 4 नवंबर की शाम की है, जब वह सायकल से सिंगनपुर बाजार से घर लौट रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत ऑटो की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन मेकाज अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos