{"_id":"699eaf19c188dfd4d60174da","slug":"abhisheks-body-was-found-in-a-pool-of-blood-causing-a-sensation-in-the-area-and-police-are-investigating-the-matter-raigarh-news-c-1-1-noi1486-3990089-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: खून से लथपथ हालत में मिला अभिषेक का शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: खून से लथपथ हालत में मिला अभिषेक का शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:02 PM IST
विज्ञापन
सार
रायगढ़ जिले में खून से लथपथ हालत में युवक की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेते हुए परिजनों से पूछताछ कर रही है। मामला घरघोडा थाना क्षेत्र का है।
खून से लथपथ हालत में मिली युवक की लाश
विज्ञापन
विस्तार
रायगढ़ जिले में खून से लथपथ हालत में युवक की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेते हुए परिजनों से पूछताछ कर रही है। मामला घरघोडा थाना क्षेत्र का है।
Trending Videos
मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड नं. 8 निवासी धनीराम विश्वकर्मा के बेटे अभिषेक विश्वकर्मा 20 साल की लाश उसके ही कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला है। परिजनों ने बताया कि बीती रात खाना खाने के बाद अभिषेक अपने कमरे में चला गया था, इसी बीच रात करीब 10 बजे के आसपास सामान गिरने की आवाज सुनकर जब वे लोग दरवाजे तक पहुंचे तो देखा कि कमरा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने और फोन करने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नही आने पर जब उन्होंने खिड़की से अंदर झांका तो देखा की कमरे का फर्श खून से सना हुआ था। जिसके बाद तत्काल उन्होनें घटना की जानकारी थाने में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी, घरघोड़ा थाने की टीम के अलावा फारेसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहंुचते हुए शव को अपने कब्जे में पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए परिजनों से पूछताछ की जा रही है। घटना स्थल पर पुलिस को एक धारदार चाकू मिला है। प्रारंभिक जांच के दौरान यह पूरा मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।