{"_id":"69941b71ef790fea400d7ebb","slug":"supreme-court-dismissed-petition-against-hoarding-prohibiting-entry-of-christian-priests-in-villages-cg-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गांव में पादरियों की एंट्री नहीं': सुप्रीम कोर्ट में याचिका खारिज, कहा- PESA कानून के तहत ऐसा कदम उठाना वैध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'गांव में पादरियों की एंट्री नहीं': सुप्रीम कोर्ट में याचिका खारिज, कहा- PESA कानून के तहत ऐसा कदम उठाना वैध
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:12 PM IST
विज्ञापन
सार
सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के आदिवासी गांवों में ईसाई मिशनरियों के प्रवेश पर रोक के खिलाफ याचिका खारिज कर दी। साथ ही कोर्ट ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार भी रखा है। जिसमें गांव के बाहर बोर्ड लगाए गए पादरियों और धर्मांतरित ईसाइयों की रोक से संबंधित होर्डिंग के मामले में फैसला दिया था।
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के कुछ आदिवासी गांवों में ईसाई मिशनरियों और पादरियों के प्रवेश पर लगी पाबंदियों को चुनौती देने वाली एक याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने हाईकोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखा जिसमें कहा गया था कि ईसाई पादरियों ने प्रलोभन और हेरफेर के माध्यम से आदिवासी आबादी का धर्मांतरण किया।
Trending Videos
ग्राम सभाओं द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को मिली हरी झंडी
सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया, जिसने कुछ ग्राम सभाओं द्वारा गांव के प्रवेश द्वारों पर 'होर्डिंग/सूचना बोर्ड' लगाने की कार्रवाई को बरकरार रखा था। इन सूचना बोर्डों के माध्यम से ईसाई पादरियों और धर्मांतरित ईसाइयों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। ऐसा प्रतीत होता है कि ग्राम सभा की कार्रवाई का उद्देश्य ग्रामीणों के धर्मांतरण को जबरन या प्रलोभन देकर रोकना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कोलिन गोंजाल्विस और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की दलीलें सुनने के बाद यह आदेश पारित किया।
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जोर देकर कहा कि हाईकोर्ट के समक्ष याचिकाकर्ता की दलीलें सीमित थीं। लेकिन सुप्रीम कोर्ट में कई नई बातें और आयाम जोड़े गए थे, और ऐसे में वह फिर से हाईकोर्ट का रुख कर सकते थे। गोंजाल्विस ने पीठ को बताया कि ईसाई पादरियों और धर्मांतरित ईसाइयों के गांव में प्रवेश पर प्रतिबंध को हाईकोर्ट ने असंवैधानिक नहीं ठहराया था। इसके अलावा, हाईकोर्ट ने बिना किसी सामग्री के आदिवासी क्षेत्रों में मिशनरी गतिविधियों पर टिप्पणी की थी। ऐसे में ग्राम सभा या कहीं और जाने का क्या औचित्य है, उन्होंने सवाल उठाया है।