फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Bastar Congress protests against spurious fertilizers and seeds

बस्तर में कांग्रेस का अनोखा विरोध: नकली खाद-बीज के खिलाफ प्रदर्शन, किसानों के नाम पर फर्जीवाड़ा

Mon, 06 Jul 2026 06:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2026 06:39 PM IST
सार

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार के संरक्षण में बिक रहे नकली डीएपी, खाद और बीज के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कृषि विभाग कार्यालय के सामने ढोल नगाड़ा बजाकर सरकार को जगाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Bastar Congress protests against spurious fertilizers and seeds
विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेसी

विस्तार

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार के संरक्षण में बिक रहे नकली डीएपी, खाद और बीज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कृषि विभाग कार्यालय के सामने ढोल-नगाड़ा बजाकर किया गया। कांग्रेस ने किसानों के हितों की रक्षा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि साय सरकार ने छत्तीसगढ़ को अपराध और भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया है। किसानों को मिट्टी से बना नकली डीएपी थमाया जा रहा है। भारत डीएपी के नाम पर बिक रहा पोटाश और खाद फर्जी व अमानक निकला है। यह खाद सिर्फ मिट्टी और कंकड़ का मिश्रण है। नकली खाद-बीज का यह फर्जीवाड़ा निजी दुकानों तक सीमित नहीं है। शासकीय लैंप्स और सहकारी समितियों के माध्यम से भी इसे किसानों को दिया जा रहा है। कांग्रेस ने इसे बस्तर के कृषि ढांचे और किसानों की अर्थव्यवस्था को तबाह करने की साजिश बताया।
विज्ञापन


कांग्रेस की प्रमुख मांगें
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने साय सरकार और जिला प्रशासन से कई मांगें की हैं। उन्होंने इस पूरे फर्जीवाड़े की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराने को कहा। इसमें सभी शासकीय व निजी लैंप्स और कृषि केंद्रों की जांच शामिल है। कांग्रेस ने नकली डीएपी और बीज की आपूर्ति करने वाली कंपनियों पर आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की। संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर भी सख्त कार्रवाई की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन की चेतावनी
कांग्रेस ने उन किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की जिनकी फसलें नकली खाद-बीज से प्रभावित हुई हैं। सुशील मौर्य ने चेतावनी दी कि यदि नकली खाद-बीज के कारोबार पर प्रतिबंध नहीं लगा और दोषियों को जेल नहीं भेजा गया, तो बस्तर कांग्रेस उग्र आंदोलन और चक्काजाम करेगी। छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपनेता लखेश्वर बघेल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की उपेक्षा कर रही है। खरीफ सीजन में किसान खाद और बीज के लिए भटकने को मजबूर हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed