सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   BAN vs PAK 1st Test: Pakistan Lose To Bangladesh By 104 Runs After Collapse In 268 Chase

BAN vs PAK: पहले टेस्ट में बांग्लादेश से 104 रन से हारा पाकिस्तान; 268 रन चेज करते हुए 163 पर सिमटी पूरी टीम

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 12 May 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
सार

बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 104 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। 258 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 163 रन पर ढेर हो गई। बांग्लादेश की गेंदबाजी ने मैच में दबदबा बनाते हुए पाकिस्तान को वापसी का मौका नहीं दिया।

BAN vs PAK 1st Test: Pakistan Lose To Bangladesh By 104 Runs After Collapse In 268 Chase
पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार

बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ ढाका में खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 104 रन से जीत हासिल की है। शान मसूद की अगुआई में खेल रही पाकिस्तान टीम 268 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 163 रन पर सिमट गई। इस तरह बांग्लादेश ने 104 रन से पहले टेस्ट अपने नाम किया और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की।
Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश की पहली पारी
ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में हुए इस टेस्ट में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 413 रन बनाए थे। मोमिनुल हक ने 91 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 12 चौके और दो छक्के की मदद से 101 रन की शानदार पारी खेली। मुशफिकुर रहीम ने 71 रन बनाए। इसके अलावा लिटन दास ने 31 रन और तस्कीन अहमद ने 19 गेंद में 28 रन की तूफानी पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद अब्बास ने पांच विकेट लिए। वहीं, शाहीन अफरीदी को तीन विकेट मिले। हसन अली और नोमान अली को एक-एक विकेट मिला।

पाकिस्तान की पहली पारी
413 रन का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पहली पारी 386 रन पर सिमट गई। अजान अवैस ने 14 चौके की मदद से 103 रन बनाए। इसके अलावा इमाम उल हक ने 45 रन और अब्दुल्ला फजल ने 60 रन की पारी खेली। मोहम्मद रिजवान ने 59 रन और सलमान आगा ने 58 रन बनाए। कप्तान शान मसूद नौ रन और सऊद शकील खाता नहीं खोल सके। बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ने पांच विकेट झटके। वहीं, तस्कीन अहमद और तैजुल इस्लाम को दो-दो विकेट मिले। नाहिद को एक विकेट मिला। 

बांग्लादेश की दूसरी पारी
बांग्लादेश को पहली पारी के आधार पर 27 रन की बढ़त मिली। अपनी दूसरी पारी में बांग्लादेश ने नौ विकेट पर 240 रन बनाए और पारी घोषित कर दी। मोमिनुल हक ने 56 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान नजमुल शांतो ने 87 रन बनाए। मुशफिकुर ने 22 रन और मिराज ने 24 रन की पारी खेली। इस तरह बांग्लादेश ने 267 रन की कुल बढ़त हासिल की और पाकिस्तान के सामने 268 रन का लक्ष्य रखा। पाकिस्तान की ओर से दूसरी पारी में नोमान अली और हसन अली ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, शाहीन को दो विकेट मिले। अब्बास ने एक विकेट लिया।

पाकिस्तान की दूसरी पारी
जवाब में पाकिस्तान की दूसरी पारी 163 रन पर सिमट गई। अब्दुल्लाह फजल ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए। इसके अलावा कोई बल्लेबाज 50 का आंकड़ा नहीं पार कर सका। सलमान आगा ने 26 रन और रिजवान-अवैस ने 15-15 रन बनाए। इनके अलावा कोई पाकिस्तानी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। बांग्लादेश की ओर से नाहिद राणा ने पांच विकेट लिए। वहीं, तैजुल इस्लाम और तस्कीन अहमद को दो-दो विकेट मिले। मिराज ने एक विकेट लिया। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 16 मई से सिलहट में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed