{"_id":"601ff6798ebc3e27113f5ad4","slug":"gautam-gambhir-says-not-sure-if-jasprit-bumrah-should-be-picked-for-second-test-against-england","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगले टेस्ट में बुमराह को क्यों बाहर करना चाहते हैं चैंपियन कप्तान गौतम गंभीर?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अगले टेस्ट में बुमराह को क्यों बाहर करना चाहते हैं चैंपियन कप्तान गौतम गंभीर?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 07 Feb 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : ट्विटर @BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर नहीं चाहते हैं कि जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ अपना दूसरा टेस्ट मैच खेले। इसके लिए उन्होंने भारतीय टीम को सलाह दी है।
2 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : twitter@ICC
दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में शुमार बुमराह को दूसरे टेस्ट में नहीं खिलाने की वकालत करने वाले गंभीर ने क्रिकइंफो से बात करते हुए कहा है कि, मुझे ऐसा लगता है कि बुमराह को दूसरे टेस्ट में आराम करना चाहिए।
3 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : ट्विटर
उन्होंने आगे कहा कि, उन्होंने आगे कहा कि, मेरे विचार से टीम प्रबंधन और कप्तान विराट कोहली को तीसरे टेस्ट के लिए उसे (बुमरहा को) बचाकर रखना चाहिए, क्योंकि वह इस सीरीज में एक्स फैक्टर साबित होंगे। गंभीर ने आगे कहा, आप लंबे समय तक जसप्रीत बुमराह से गेंदबाजी नहीं करा सकते। आपको उन्हें छोटे स्पेल देने चाहिए। अगर तीन ओवर के छोटे स्पेल में उनको विकेट नहीं मिलता है तो फिर उन्हें बदल देना चाहिए, लेकिन लंबे स्पेल उनसे इसलिए नहीं कराने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बुमराह
- फोटो : ट्विटर
पूर्व सलामी बल्लेबाज ने आगे कहा कि, वे सीरीज में महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं और उनके साथ कुछ घटना घटती है तो फिर भारतीय टीम के लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी। बुमराह का दूसरे टेस्ट में नहीं खेलना भारत के लिए ही फायदेमंद रहेगा।
विज्ञापन
5 of 5
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : twitter
बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट, पांच टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 13 फरवरी से चेन्नई में ही शुरू होगा। चार मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मुकाबले आखिरी अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेले जाएंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।