‘क्लीनस्वीप’ होने की कगार पर पहुंच चुकी टीम इंडिया बुधवार से शुरू होने वाले तीसरे एवं अंतिम टेस्ट में रही-सही साख बचाने को फिक्रमंद है। पहले दो टेस्ट में टीम के चयन को लेकर कप्तान विराट कोहली पहले ही आलोचना के शिकार हो चुके हैं, ऐसे में अब इस आखिरी टेस्ट में किस कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरेंगे यह देखना रोचक होगा।
INDvSA 3rd Test: इन 11 खिलाड़ियों के साथ 'साख' बचाने उतरे 'विराट सेना'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपनिंग
विराट कोहली ने दोनों ही टेस्ट में ओपनिंग जोड़ी में बदलाव किया है। केपटाउन टेस्ट में जहां बाएं हाथ के शिखर धवन ने मुरली विजय के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत की थी, तो वहीं सेंचुरियन टेस्ट में मुरली के साथ के एल राहुल नजर आए। हालांकि मुरली-धवन और राहुल इन तीनों ने ही अभी तक अपने बल्ले से निराश ही किया, लेकिन तीसरे टेस्ट में एक बार फिर मुरली विजय के साथ केएल राहुल ओपनर की भूमिका में नजर आएंगे।
मिडिल ऑर्डर
टीम को जितना निराश ओपनरों ने किया है, उतना ही मिडिल ऑर्डर ने भी किया है। हालांकि, सेंचुरियन टेस्ट में कोहली ने जरूर 153 रन की पारी खेली थी, लेकिन उनके अलावा चेतेश्वर पुजारा और रोहित शर्मा से जिस तरह की बल्लेबाजी की उम्मीद थी, उस पर अभी तक यह दोनों पूरी तरह से फेल साबित हुए हैं। तीसरे टेस्ट में रोहित शर्मा की जगह अंजिक्य रहाणे को शामिल किया गया है।
ऑलराउंडर्स
पहले दो टेस्ट में खेले हार्दिक पांड्या एक बार फिर इस मैच में टीम इंडिया के लिए ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे।
विकेटकीपर
पहले टेस्ट में ऋद्धिमान साहा के चोटिल होने के कारण कोहली ने दूसरे टेस्ट में पार्थिव पटेल को मौका दिया। लंबे समय के बाद टीम में वापसी कर रहे पटेल ने इस मौके पर अपने ग्लब्स और बल्ले दोनों से ही सभी को निराश किया। हालांकि, तीसरे टेस्ट से पहले दिनेश कार्तिक को बुलाया गया था, लेकिन उन्हें तीसरे टेस्ट में मौका नहीं दिया गया।