{"_id":"5a680c124f1c1ba2268b62dd","slug":"virender-sehwag-says-virat-kohli-needs-someone-to-point-out-his-mistakes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीरेंद्र सहवाग का कोहली पर एक और 'विराट' प्रहार, बोल दी इतनी बड़ी बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वीरेंद्र सहवाग का कोहली पर एक और 'विराट' प्रहार, बोल दी इतनी बड़ी बात
Wed, 24 Jan 2018 10:03 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सहवाग-विराट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने एक बार फिर कप्तान विराट कोहली पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में कोई भी ऐसा खिलाड़ी टीम में नहीं है जो कप्तान के सामने सिर उठाकर खड़ा हो सके और मैदान पर उन्हें उनकी गलती बता सके।
2 of 5
वीरेन्द्र सहवाग
सहवाग ने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में कहा, 'मुझे लगता है कि विराट कोहली को एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है जो मैदान पर उन्हें उनकी गलतियां बता सके। हर टीम में चार-पांच ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो कप्तान को सलाह देते हैं और उन्हें मैदान पर गलतियां करने से रोकते हैं। फिलहाल कोई भी ऐसा नहीं है जो कोहली को गलत फैसला करने पर रोक सके।'
3 of 5
विराट कोहली और रवि शास्त्री
- फोटो : PTI
वहीं, सहवाग ने मुख्य कोच रवि शास्त्री पर भरोसा जताते हुए कहा कि वो जरूर कोहली को सलाह देते होंगे। उन्होंने कहा कि यदि टीम में कोई मतभेद हैं तो सपोर्ट स्टाफ सहित सबको बैठकर इसे दूर करना चाहिए। हालांकि विराट पर सहवाग का यह पहला हमला नहीं है इससे पहले भी कई बार सहवाग कप्तान कोहली को निशाना बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में टीम चयन को लेकर भी सहवाग ने कप्तान कोहली पर सवाल उठाए थे। तब उन्होंने कहा था कि विराट कोहली यदि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में असफल रहते हैं, तो उन्हें खुद को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर देना चाहिए। सहवाग ने यह तंज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और भुवनेश्वर को टीम से बाहर करने पर किया था।
विज्ञापन
5 of 5
टीम इंडिया
बता दें कि तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के हाथों लगातार दो मैचों में करारी हार मिली। केपटाउन में खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया 72 रन से हार का सामना करना पड़ा, जबकि सेंचुरियन में खेले गए दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को 135 रन से हार झेलनी पड़ी। दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट जोहानसबर्ग के वानडर्स स्टेडियम में बुधवार से खेला जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।