टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा व आखिरी टेस्ट मैच बुधवार से शुरू हो रहा है। मैच से पहले कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉफ्रेंस में कहा कि वह अफ्रीके दौरे के लिए टीम की तैयारी से खुश हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि सीरीज हमने तैयारी की वजह से नहीं, बल्कि अपनी गलतियों की वजह से हारी। मालूम हो कि हाल ही में टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि यदि टीम इंडिया 10 दिन पहले आती तो मैच का नतीजा कुछ और होता।
क्या कोच रवि शास्त्री से नहीं बैठ रही विराट की पटरी? ये बयान कर रहा इशारा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के हाथों लगातार दो मैचों में करारी हार मिली। केपटाउन में खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया 72 रन से हार का सामना करना पड़ा, जबकि सेंचुरियन में खेले गए दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को 135 रन से हार झेलनी पड़ी। दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट जोहानसबर्ग के वानडर्स स्टेडियम में बुधवार से खेला जाएगा।
विराट कोहली ने कहा, 'मुझे व्यक्तिगत तौर पर नहीं लगता कि हमारी तैयारी में कोई कमी थी। मैं अब सीरीज हारने के बाद यहां बैठकर उन पर चर्चा नहीं करना चाहता। हमारे पास तैयारी के लिए एक हफ्ता था, असल में पांच दिन, क्योंकि एक दिन हम सफर कर रहे थे। इस समय में हमने काम किया। जैसा मैंने कहा, हम यहां बैठकर उन बाहरी मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहते जिनके कारण हम हारे। ये हमारी गलती थी, मौकों को भुनाने में हम सफल नहीं रहे जिस कारण सीरीज में 0-2 से पिछड़ रहे हैं। जवाबदेही एकतरफा नहीं होती है। मुझे लगता है उस बारे में (दौरे संबंधी तैयारियां) ये सामूहिक जिम्मेदारी है और इस पर काफी समय से विचार हो रहा है।'
वानडर्स की पिच के बारे में पूछे जाने पर कोहली ने कहा, 'निश्चित तौर पर यह पिछले मैच की विकेट से काफी अलग है। मैं कहूंगा की केपटाउन से मिलती जुलती, लेकिन इस पर थोड़ी घांस ज्यादा है। यह पूरे मैच के दौरान अच्छा खेलेगी।' इस दौरान कोहली ने इस मैच में स्पिनरों को आराम देते हुए सभी तेज गेंदबाज खिलाने के संकेत भी दिए। उन्होंने कहा, ' हम जरूर सभी तेज गेंदबाजों को उतारने के विकल्प के बारे में सोचेंगे।
बता दें कि टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने इस बात को स्वीकारा था कि टीम को इस दौरे की शुरुआत दस दिन पहले करनी चाहिए थी जिससे खिलाड़ी यहां की परिस्थितियों से तालमेल बिठा पाते। याद हो कि अफ्रीका के इस मुश्किल दौरे से पहले टीम इंडिया को दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलने का मौका मिला था, जिसे रद्द कर दिया गया। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने उस समय यह तर्क दिया था कि अभ्यास मैच की बजाय नेट प्रैक्टिस से टीम इंडिया को तैयारियों में बेहतर मदद मिलेगी। लेकिन टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय खिलाड़ियों की प्रैक्टिस से ज्यादा शॉपिंग और घूमना-फिरना सुर्खियों में रहा।