फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KL Rahul Century: 3211 दिन बाद राहुल ने घर पर लगाया टेस्ट शतक, अश्विन को पछाड़ा; शुभमन ने भी पहली बार किया ऐसा

Fri, 03 Oct 2025 12:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 03 Oct 2025 12:37 PM IST
सार

एक रन पूरा करते ही राहुल ने हेलमेट उतारा और भारत का बैज चूमा। इसके बाद उन्होंने शतक का जश्न खास अंदाज में जश्न मनाया। 

विज्ञापन
KL Rahul Century vs West Indies, KL Rahul Stats and Records after scoring Hundred, Shubman Gill Fifty
अश्विन और केएल राहुल - फोटो : ANI/PTI
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में जारी टेस्ट में शतक जड़ दिया। उन्होंने मैच के दूसरे दिन टेस्ट करियर का 11वां शतक पूरा किया। यह घर पर उनका महज दूसरा शतक रहा। उन्होंने 3211 दिन बाद घर पर टेस्ट शतक जड़ा, जो भारतीय बल्लेबाजों के बीच दो घरेलू शतकों के बीच सबसे लंबा अंतराल है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रवि अश्विन के नाम था, जिनके दो घरेलू शतकों के बीच का अंतराल 2655 दिन था (2013 से 2021 तक)। इसके अलावा कप्तान शुभमन गिल ने भी 50 रन की बेहतरीन पारी खेली और एक खास उपलब्धि हासिल की। आइए जानते हैं...
KL Rahul Century vs West Indies, KL Rahul Stats and Records after scoring Hundred, Shubman Gill Fifty
केएल राहुल - फोटो : BCCI
राहुल का शतक: खास पल
राहुल का पिछला घरेलू शतक दिसंबर 2016 में चेपॉक, चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ आया था। उन्होंने करीब नौ साल बाद घर पर टेस्ट शतक लगाया। राहुल ने भारत की पहली पारी के 65वें ओवर में रोस्टन चेज की गेंद एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया। यह एक लंबे इंतजार के बाद आया शतक था और उनके चेहरे पर राहत साफ दिखाई दे रही थी। रन पूरा करते ही राहुल ने हेलमेट उतारा और भारत का बैज चूमा। इसके बाद उन्होंने खास अंदाज में जश्न मनाया। 
KL Rahul Century vs West Indies, KL Rahul Stats and Records after scoring Hundred, Shubman Gill Fifty
केएल राहुल - फोटो : BCCI
राहुल इस खास लिस्ट में हुए शामिल
राहुल के दो घरेलू शतकों के बीच 26 पारियां का अंतर रहा, जो कि भारतीयों में दो घरेलू शतकों के बीच चौथी सबसे ज्यादा पारियां हैं। इस मामले में शीर्ष पर अश्विन हैं, जिन्होंने दो घरेलू शतकों के बीच 36 पारियां खेली थीं। इसके बाद सैयद किरमानी और चंदु बोर्डे का नंबर आता है।

घरेलू शतकों के बीच लंबा अंतराल (भारतीय)
बल्लेबाज घरेलू शतकों के बीच पारी
रविचंद्रन अश्विन 36
सैयद किरमानी 32
चंदु बॉर्डे 27
विजय मंजरेकर/पॉली उमरिगर/
कपिल देव/अजिंक्य रहाणे/केएल राहुल
26
विज्ञापन
विज्ञापन
KL Rahul Century vs West Indies, KL Rahul Stats and Records after scoring Hundred, Shubman Gill Fifty
केएल राहुल - फोटो : BCCI
शुभमन गिल के नाम भी उपलब्धि
राहुल के शतक के अलावा, शुभमन गिल ने भी अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज किया। उन्होंने बतौर कप्तान अपने घर पर पहला अर्धशतक बनाया। यह उनके लिए घरेलू कप्तानी में पहला बड़ा योगदान है और टीम की जीत की उम्मीदों को मजबूत करता है। राहुल की यह शतकीय पारी घरेलू दर्शकों के लिए यादगार साबित हुई और टीम इंडिया को मजबूती प्रदान की। साथ ही शुभमन गिल की कप्तानी में अर्धशतक भी टीम के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साबित हुआ।
विज्ञापन
KL Rahul Century vs West Indies, KL Rahul Stats and Records after scoring Hundred, Shubman Gill Fifty
शुभमन गिल - फोटो : BCCI
शुभमन और राहुल के बीच तीसरे विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी हुई। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 162 रन बनाए थे। भारत ने वेस्टइंडीज पर बढ़त हासिल कर ली है। मैच का नतीजा आना तय माना जा रहा है। भारत ने चार विकेट पर 230 से ज्यादा रन बना लिए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed