{"_id":"5a140cb04f1c1bee688bce9a","slug":"pak-star-bowler-mohammad-amir-praised-all-about-virat-kohli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" चैंपियंस ट्राफी में विराट कोहली का कैच छूटने पर पाक के स्टार गेंदबाज ने यह बात कही ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चैंपियंस ट्राफी में विराट कोहली का कैच छूटने पर पाक के स्टार गेंदबाज ने यह बात कही
डिजिटल टीम अमरउजाला-नई दिल्ली
Updated Tue, 21 Nov 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली और मोहम्मद आमिर
- फोटो : icc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कहा कि चैपियंस ट्राफी के फाइनल में विराट कोहली का कैच छूटने पर उन्हें काफी अफसोस हुआ था। आमिर ने कहा कि विराट कोहली का विकेट मिलने के बाद मैच जीतना मुश्किल नहीं होता है। उल्लेखनीय है कि विराट कोहली ने हाल ही में कहा था कि वह मोहम्मद आमिर की गेंदों को खेलने के दौरान काफी सावधान रहते हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी
- फोटो : SELF
मोहम्मद आमिर ने कहा कि जब कैच छूटा तो लगा कि हम अब शायद फाइनल हार जाएंगे। लेकिन कुछ देर बाद ही कोहली मेरी ही गेंद पर आउट हो गए। आमिर ने कहा कि पाकिस्तान टीम इसके बाद थोड़ी राहत की सांस ली। आमिर ने कहा कि विराट कोहली बड़े मैच विनर हैं। उनको आउट करने के बाद मैच पर 60 से 70 फीसदी पकड़ हो जाती है।
ट्रॉफी के साथ कोहली
- फोटो : ani
चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में पाकिस्तान ने फखर जमां के शानदार शतक की बदौलत पहले खेलते हुए 50 ओवर में 4 विकेट पर 338 रन बनाए थे। जबाव में मोहम्मद आमिर की घातक गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया महज 31 ओवर में 158 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मद आमिर
- फोटो : Getty
मोहम्मद आमिर ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा को एलबीडब्ल्यू कर दिया था। इसके बाद उन्होंने विराट कोहली को भी जल्द आउट कर दिया था। इन दोनों के आउट होने से टीम इंडिया की बल्लेबाजी की कमर टूट गई। बाद में हार्दिक पांड्या ने ताबड़तोड़ पारी खेलकर कुछ उम्मीद जगाई पर बाद में वह भी रन आउट हो गए।
विज्ञापन
Mohammad Amir
- फोटो : Getty
क्रिकेट वेबसाइट क्रिकइंफो से बातचीत में आमिर ने कहा कि पांच साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करना काफी कठिन है। आपको इस अंतराल में फिट रहना बेहद अहम होता है। मैंने कोशिश की और वापसी पर एक हद तक सफल भी रहा हूं। मेरी गेंदों पर अभी भी स्विंग बरकरार है। हालांकि आजकल पिच गेंदबाजों के लिए ज्यादा मददगार नहीं होती है।