{"_id":"5d88cb408ebc3e015a222bd7","slug":"sunil-gavaskar-laxman-and-gambhir-says-about-rishabh-pant-performance-in-ind-vs-sa-t20i-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खराब प्रदर्शन पर पंत को गावस्कर और लक्ष्मण का सुझाव, गंभीर की खरी-खोटी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
खराब प्रदर्शन पर पंत को गावस्कर और लक्ष्मण का सुझाव, गंभीर की खरी-खोटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 24 Sep 2019 07:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के खराब फॉर्म को लेकर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गजों ने बड़ा बयान दिया है। इन दिग्गजों में सुनील गावस्कर, वीवीएस लक्ष्मण और गौतम गंभीर का नाम शामिल है। दरअसल, प्रोटियाज के खिलाफ दूसरे मैच में चार रन बनाने वाले पंत ने टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में 20 गेंदों पर केवल 19 रन बनाकर पेविलयन लौट गए थे।
2 of 5
भारत vs दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : social media
दक्षिण अफ्रीका के हाथों तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत को नौ विकेट विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के साथ ही दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई। इस मैच के बाद भारतीय क्रिकेट तीन दिग्गजों ने ऋषभ पंत को लेकर यह बयान दिया है।
3 of 5
सुनील गावस्कर
ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने मिड डे में लिखे एक लेख में कहा है कि ऋषभ पंत अनुभव के साथ बेहतर शॉट चयन करने लगेंगे। मगर फिलहाल सार्वजनिक रूप से उनकी आलोचना की जगह उन्हें अपने कंधे पर भरोसे के एक हाथ की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
gautam gambhir
वहीं, टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने कहा है कि यह देखना निराशाजनक और हताश करने वाला रहा कि टीम मैनेजमेंट फीयरलेस से केयरलेस जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है। जितना मुझे नजर आ रहा है, ऋषभ पंत रन बनाने की बजाय अपनी जगह पक्की करने के लिए खेलते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
वीवीएस लक्ष्मण
इसके अलावा वीवीएस लक्ष्मण ने 'स्टार स्पोर्ट्स' से कहा, 'ऋषभ पंत की बल्लेबाजी की प्रकृति यह है कि वह हमेशा आक्रामक खेल खेलता है। दुर्भाग्यवश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह चौथे नंबर पर सफल नहीं हो पाया।' उन्होंने कहा, 'पंत को पांचवें और छठे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए जहां आपके पास खुद को जाहिर करने का मौका होता है और फिलहाल उसे नहीं पता कि चौथे नंबर पर रन बनाने का सही तरीका क्या है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।