फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 5 खिलाड़ियों के सहारे SRH को हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची CSK

Sun, 22 Apr 2018 08:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 22 Apr 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
these five heroes played well against sunrisers hyderabad in ipl 2018
CSK
सुरेश रैना और अंबाती रायुडू की तूफानी पारी की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20वें मुकाबले सनराइजर्स हैदराबाद को 4 रन से मात देकर प्वॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान घेर लिया है। वहीं इस हार के साथ हैदराबाद की टीम अब चौथे स्थान पर पहुंच गई है।


चेन्नई की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के सामने 183 रन की चुनौती पेश की थी, जिसके जवाब में हैदराबाद निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 178 रनों के स्कोर पर सिमट गई। आइए जानते हैं चेन्नई की इस शानदार जीत के पीछे कौन पांच हीरो रहे।

अंबाती रायुडू

these five heroes played well against sunrisers hyderabad in ipl 2018
अंबाती रायडू
चेन्नई को शुरुआत दो झटके लगने के बाद अंबाती रायुडू ने सीएसके की पारी को तूफानी अंदाज में आगे बढ़ाया। रायुडू ने सिर्फ 37 गेंदों का सामना करते  हुए नौ चौकों और चार छक्कों की मदद से शानदार 79 रन की पारी खेली।

सुरेश रैना

these five heroes played well against sunrisers hyderabad in ipl 2018
raina rayudu
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सुरेश रैना ने क्रीज पर अंबाती रायडू का पूरा साथ दिया। रैना ने 43 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 54 रन की पारी खेली और टीम के स्कोर को बड़े लेवल तक लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
these five heroes played well against sunrisers hyderabad in ipl 2018
एमएस धोनी
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर न सिर्फ विकेट के पीछे रहकर बल्कि विकेट के आगे से भी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। धोनी ने सिर्फ 12 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 25 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

दीपक चहर

these five heroes played well against sunrisers hyderabad in ipl 2018
deepak chahar
सीएसके के तेज गेंदबाज दीपक चहर ने भी टीम की जीत में अहम किरदार अदा किया। दीपक ने मनीष पांडे और रिक्की भुई के रूप में सनराइजर्स को बड़े झटके देकर विपक्षियों की कमर तोड़ दी। दीपक ने चार ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इस बीच उन्होंने एक मेडन ओवर भी फेंका।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed