Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
Sachin Tendulkar son Arjun Tendulkar Vijay Hazare trophy 2021: Arjun Tendulkar gets huge dissapointment before IPL 2021 auction, Mumbai team excluded him from 22 members squad
{"_id":"6023c4a6c0cabb54b35809a7","slug":"vijay-hazare-trophy-2021-arjun-tendulkar-gets-huge-dissapointment-before-ipl-2021-auction-mumbai-team-excluded-him-from-22-members-squad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2021 की नीलामी से पहले अर्जुन तेंदुलकर को झटका, सचिन के बेटे को नहीं मिली मुंबई टीम में जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2021 की नीलामी से पहले अर्जुन तेंदुलकर को झटका, सचिन के बेटे को नहीं मिली मुंबई टीम में जगह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 10 Feb 2021 05:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन तेंदुलकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2021 की नीलामी से पहले दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को बहुत बड़ा झटका लगा है। उन्हें आगामी विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम में जगह नहीं मिली है और वे 22 सदस्यीय टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। मुंबई की टीम ने इसी महीने से शुरू होने वाली विजय हजारे एकदिवसीय श्रृंखला के लिए श्रेयस अय्यर को अपना कप्तान बनाया है।
2 of 5
अर्जुन तेंदुलकर
बता दें कि 21 वर्षीय अर्जुन को इस साल पहली बार किसी सीनियर टीम में शामिल किया गया था। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की टीम ने मौका दिया था। अर्जुन ने इलीट ई लीग ग्रुप मैच से अपना डेब्यू किया और उस मुकाबले में उन्होंने दो ओवर की गेंदबाजी में एक विकेट लेकर 21 रन लुटाए।
3 of 5
सचिन तेंदुलकर-अर्जुन तेंदुलकर
अर्जुन को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई ने अपने 100 संभावितों में शामिल जरूर किया था लेकिन अभ्यास मैचों में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा। यहां वे काफी संघर्ष करते दिखाई दिए। अभ्यास मैचों में उन्होंने टीम डी के लिए चार मुकाबले खेले, लेकिन इनमें उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से खराब प्रदर्शन किया। उन्होंने चार मैचों में चार विकेट चटकाए। जबकि बल्लेबाजी में भी तीन मैचों में वे सिर्फ सात रन ही बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अर्जुन तेंदुलकर
बाएं हाथ के गेंदबाज अर्जुन ने इस साल की आईपीएल नीलामी के लिए भी अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। वे उन 1097 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने अपना नामांकन कराया है। अर्जुन ने यहां अपनी बेस प्राइस 20 लाख रुपये रखी है।
विज्ञापन
5 of 5
Shreyas Iyer
बात करें मुंबई की टीम की तो 20 फरवरी से शुरू हो रही विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम ने भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को अपना कप्तान बनाया है जबकि घरेलू एकदिवसीय श्रृंखला के पृथ्वी शॉ को उपकप्तान बनाया गया है। इनके अलावा टीम में भारतीय हरफनमौला शिवम दुबे, सीमित ओवर के विशेषज्ञ सूर्यकुमार यादव, युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान और अखिल हरवादकर के साथ अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज आदित्य तारे भी शामिल हैं। गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई अनुभवी तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी करेंगे, जिसमें तुषार देशपांडे और आकाश पारकर तथा स्पिनर शम्स मुलानी और अर्थव अंकोलेकर मौजूद हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।