विराट कोहली पांच नवंबर को 31 साल के गए। इस अवसर पर कोहली को क्रिकेट प्रशंसक, उनके साथी प्लेयर्स और पूर्व खिलाड़ियों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सुबह से लेकर रात तक भारतीय कप्तान तक अगल-अलग अंदाज से बधाइयां पहुंचतीं रहीं। अपने चुटीले स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले सिक्सर किंग युवराज सिंह यहां भी सभी पर भारी ही पड़े।
युवी ने दी जन्मदिन की बधाई तो बदले में विराट ने दिल जीत लिया, कहा सब ऊपरवाले की मेहर है पाजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, युवी ने सोशल मीडिया पर अपने साथ कोहली की तस्वीरों को साझा करते हुए पुराने दिन याद किए। जब दोनों खिलाड़ी मैदान के साथ-साथ ऑफ द फील्ड भी समय गुजारा करते थे। खब्बू बल्लेबाज फोटो के साथ कैप्शन लगाया, 'ये भी दिन थे और एक आज का दिन है, जहां भी हो खुश रहो, भगवान आपको हमेशा खुश रखे, जन्मदिन मुबारक हो।
Yeh bhi din they ! Aur ek aaj ka din hai ! Jahan bhi ho khush raho , God bless you always ! Happy birthday @imVkohli pic.twitter.com/kIuqtCwXIl
इस ट्वीट के बाद भारतीय क्रिकेट प्रशंसक यह सोचकर हैरान रह गए कि युवराज सिंह वास्तव में कहना क्या चाहते हैं। हर कोई अपने तरीके से इस ट्वीट की व्याख्या करने लगे। विराट कोहली ने युवी के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा ऊपरवाले के दिए सब दिन मेहर है पाजी। रब रक्खा। आपको हमेशा प्यार।
Uparwaale ke diye sab din mehr hain paji. Rab rakha. Lots of love to you always 🙏😇
कोहली के युवराज के लिए ऐसे संदेश से पता चलता है कि वह रिटायर क्रिकेटर युवी के लिए कितना सम्मान रखते हैं। हालांकि युवराज का कोहली को जन्मदिन पर दिया गया संदेश अभी भी एक रहस्य बना हुआ है।