{"_id":"5d6bf6688ebc3e0159663107","slug":"west-indies-vs-india-ishant-sharma-surpass-kapil-dev-bowling-figures-in-test-cricket-outside-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इशांत शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में लिखी कामयाबी की नई इबारत, महान कपिल देव को छोड़ा पीछे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इशांत शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में लिखी कामयाबी की नई इबारत, महान कपिल देव को छोड़ा पीछे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 01 Sep 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
इशांत शर्मा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेस्टइंडीज के खिलाफ जमैका के सबीना पार्क में खेले जा रहे आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने अपने नाम एक बेहद खास उपलब्धि हासिल की। बल्लेबाजी में कमाल करने वाले इशांत शर्मा ने गेंदबाजी में एक विकेट चटकाते ही टीम इंडिया के इस महान खिलाड़ी को पीछे छोड़ दिया।
2 of 6
कपिल देव और इशांत शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खेल के तीसरे दिन इशांत शर्मा ने पहली पारी में कैर्बियाई खिलाड़ी जाहमार हेमिल्टन (5) को आउट करते ही पूर्व महान खिलाड़ी व 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही वो एशिया से बाहर यानी विदेशी धरती पर भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं।
3 of 6
इशांत शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
30 वर्षीय इस तेज गेंदबाज ने पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। इशांत ने पहली पारी के दौरान 46.3 ओवर में हैमिल्टन को कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराकर यह कमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
इशांत शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस एक विकेट के साथ ही इशांत शर्मा के नाम टेस्ट क्रिकेट में विदेशी सरजमीं पर कुल 156 विकेट हो गए हैं, जबकि विदेश धरती पर भारतीय तेज गेंदबाज के रूप में कपिल देव के नाम टेस्ट क्रिकेट में 155 विकेट दर्ज है।
विज्ञापन
5 of 6
anil kumble
एशिया के बाहर यानी विदेशी सरजमीं पर भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम है। कुंबले ने टेस्ट क्रिकेट में विदेशी धरती पर कुल 200 विकेट लिए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।