फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: गिल-बुमराह में कौन होगा कप्तान, नंबर तीन पर खेलेंगे सुदर्शन? टीम चयन से पहले 6 बड़े सवालों के जवाब

Sun, 18 May 2025 08:39 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 18 May 2025 08:39 AM IST
सार

शुभमन गिल कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे हैं, लेकिन जसप्रीत बुमराह भी रेस में हैं। कुछ लोग यह भी मानते हैं कि केएल राहुल इस रेस में वाइल्डकार्ड एंट्री हो सकते हैं।

विज्ञापन
What are the questions for Ajit-Agarkar-led selection panel before picking Team India for England Tour Test
शुभमन गिल, सुदर्शन, गंभीर और बुमराह - फोटो : ANI
रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास की वजह से भारतीय टीम में दो स्थान रिक्त हो गए हैं। इन दोनों का संन्यास उस समय आया जब अगले महीने भारत को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है। इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से चार अगस्त के बीच होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (2025-27) के लिहाज से काफी अहम है। इसके लिए टीम का चयन जल्द होने वाला है, लेकिन उससे पहले कुछ ऐसे सवाल हैं, जिन पर फैंस और चयनकर्ता जरूर सोच विचार कर रहे होंगे। आइए उन सवालों और उसके उत्तर के बारे में जानते हैं, जिन पर अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति 19 मई को बैठक करेगी और भारतीय क्रिकेट के नए युग में प्रवेश करने पर चर्चा करेगी।
What are the questions for Ajit-Agarkar-led selection panel before picking Team India for England Tour Test
बुमराह, पंत और गिल - फोटो : ANI
कौन बनेगा कप्तान?
शुभमन गिल कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे हैं, लेकिन जसप्रीत बुमराह भी रेस में हैं। कुछ लोग यह भी मानते हैं कि केएल राहुल इस रेस में वाइल्डकार्ड एंट्री हो सकते हैं। गिल (25) को उनके साथियों, चयनकर्ताओं और भारत के कोचिंग स्टाफ से समर्थन मिला है। उनका मानना है वह एक शांत और भरोसेमंद खिलाड़ी के रूप में विकसित हो रहे हैं। भले ही विदेशों में उनकी बल्लेबाजी अभी भी चिंता का विषय है, लेकिन वह सीख रहे हैं। हर कोई इस बात से सहमत है कि गिल में विकसित होने और लंबे समय के लिए कप्तान बनने के सभी गुण हैं।

दूसरी ओर बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खुद को बतौर कप्तान साबित किया था। उन्होंने आगे बढ़कर लीड किया था। इतना ही नहीं, उन्हें अपने खिलाड़ियों से सम्मान हासिल है। उन्होंने पहली बार 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में और फिर 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले और पांचवें टेस्ट में भारत की कप्तानी की। हालांकि, बुमराह की पीठ में चोट रहती है और इस वजह से वह दो बार लंबे समय के लिए टीम से बाहर हो चुके हैं। बुमराह चैंपियंस ट्राफी से बाहर रहने के बाद आईपीएल में एक्शन में लौटे हैं। मेडिकल टीम ने भी सलाह दी है कि वह इंग्लैंड जैसी लंबी टेस्ट सीरीज में हर मैच नहीं खेलें। यह भी संभव है कि बुमराह को कप्तान बनाकर शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया जाए। इस स्थिति में इंग्लैंड सीरीज पर दोनों बारी बारी से कप्तानी कर सकेंगे। पंत भी रेस में हैं।

Owaisi on Kohli: 'कोहली जैसे और खिलाड़ी आएंगे...', असदुद्दीन ओवैसी बोले- हमारे पास प्रतिभा की कोई कमी नहीं
What are the questions for Ajit-Agarkar-led selection panel before picking Team India for England Tour Test
केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
यशस्वी का ओपनिंग पार्टनर कौन होगा?
ऑस्ट्रेलिया में राहुल की बतौर ओपनर सफलता ने रोहित को मध्य क्रम में बल्लेबाजी करने के लिए मजबूर किया। ऐसे में वह इंग्लैंड दौरे पर भी यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करने के लिए रेस में सबसे आगे होंगे। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए राहुल को मध्यक्रम के लिए चुना गया था, लेकिन रोहित की पहले टेस्ट में गैरमौजूदगी ने राहुल के लिए ओपनर का रास्ता खोल दिया। राहुल ने इंग्लैंड में सलामी बल्लेबाज के रूप में अच्छे स्कोर बनाए हैं। हालांकि, यह संभावना भी है कि कोहली के जाने के बाद मध्यक्रम को मजबूत करने के लिए उनके जैसे अनुभवी कंधों पर जिम्मेदारी सौंपी जाए। इंग्लैंड दौरे पर जिन बल्लेबाजों के चुने जाने की उम्मीद है उनमें राहुल सबसे अनुभवी हैं। उन्होंने वहां दो सीरीज खेली हैं और नौ टेस्ट खेले हैं, पहली 2018 में और फिर 2021-22 में। इसमें से एक को छोड़कर सभी में ओपनिंग की है। नौ टेस्ट में उन्होंने 37.31 की औसत से दो शतक सहित 597 रन बनाए हैं।

अभिमन्यु ईश्वरन और बी साई सुदर्शन सलामी बल्लेबाज के रूप में अन्य पसंदीदा खिलाड़ी हो सकते हैं या रिजर्व सलामी बल्लेबाज के रूप में दौरे पर जा सकते हैं। घरेलू स्तर पर 100 से अधिक प्रथम श्रेणी मैचों के साथ बेहद अनुभवी और सफल 29 वर्षीय ईश्वरन बंगाल के लिए खेलते हैं और पहले भी कई टेस्ट दौरों पर रिजर्व सलामी बल्लेबाज के रूप में यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने हालांकि अभी तक टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है।

तमिलनाडु के बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने भी 2022 में प्रथम श्रेणी डेब्यू पर शतक बनाने और सलामी बल्लेबाज के रूप में विकसित होने के बाद से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है। साई सुदर्शन आईपीएल में शीर्ष क्रम के सर्वश्रेष्ठ युवा बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने काउंटी क्रिकेट में सरे का भी प्रतिनिधित्व किया है और उनके लिए शतक भी बनाया है। हालांकि उन्होंने तब मध्य क्रम में बल्लेबाजी की थी। कुल मिलाकर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के तौर पर साई सुदर्शन ने 33 पारियों में 42.33 की औसत से चार शतकों के साथ 1397 रन बनाए हैं। ईश्वरन और साई सुदर्शन दोनों भारत ए टीम का हिस्सा हैं जो टेस्ट सीरीज से पहले दो प्रथम श्रेणी मैचों के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी। इस सीरीज के लिए ईश्वरन को कप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
What are the questions for Ajit-Agarkar-led selection panel before picking Team India for England Tour Test
शुभमन गिल और साई सुदर्शन - फोटो : IPL/BCCI
कोहली की जगह नंबर चार पर कौन खेलेगा?
चेतेश्वर पुजारा ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा था कि मौजूदा समय में नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं है। कोहली ने 2013 में सचिन तेंदुलकर से नंबर चार की पोजिशन ली थी। उससे पहले कोहली छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते थे, लेकिन धीरे-धीरे कोहली ने उस स्लॉट को अपना बना लिया। इसके बाद कोहली ने साबित किया कि जब तक आपके पास प्रतिभा है तब तक उस क्रम पर बल्लेबाजी का अनुभव मायने नहीं रखता। मौजूदा समय में राहुल और गिल उस पद के लिए शीर्ष दावेदार हो सकते हैं। कोहली के पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से हटने के बाद राहुल ने हैदराबाद में पहले टेस्ट में नंबर चार पर बल्लेबाजी की थी और चोट के कारण सीरीज से बाहर होने से पहले 86 और 22 रन बनाए थे। गिल ने टेस्ट में नंबर चार पर कभी बल्लेबाजी नहीं की है। उनके पास भारत ए के लिए इस स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए अच्छे स्कोर हैं। तीन पारियों में उन्होंने 143.50 की औसत से 287 रन बनाए हैं। हालांकि, अगर राहुल ओपनिंग करते हैं तो गिल को नंबर तीन की जगह नंबर चार पर बल्लेबाजी करनी होगी और फिर साई सुदर्शन नंबर तीन पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। 

Kohli Unblocks Vaidya: हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद कोहली ने राहुल वैद्य को किया अनब्लॉक, गायक ने किया लंबा पोस्ट
विज्ञापन
What are the questions for Ajit-Agarkar-led selection panel before picking Team India for England Tour Test
नीतीश रेड्डी - फोटो : BCCI
क्या नीतीश रेड्डी के लिए टीम में जगह है?
नीतीश रेड्डी 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। इतना ही नहीं एमसीजी में पहला टेस्ट शतक बनाया था। रेड्डी, ईश्वरन और हर्षित राणा उस दौरे पर तीन अनकैप्ड पिक्स थे। ऑलराउंडर के रूप में चुने गए रेड्डी ने अपनी जुझारू बल्लेबाजी के लिए सुर्खियां बटोरी, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि वह गेंदबाज के रूप में खरे नहीं उतरे। हालांकि, इंग्लैंड में अगर रेड्डी को पिच से मदद मिलती है तो वह चौथे पेसर की भूमिका निभा सकते हैं। वहीं, शार्दुल ठाकुर ने भी रणजी में शानदार गेंदबाजी कर अपना दावा मजबूत किया है।

उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से अपना कौशल दिखाया। वह एक और विकल्प हो सकते हैं जिस पर चयनकर्ता गेंदबाजी ऑलराउंडर या एक रिजर्व के रूप में विचार कर सकते हैं। 33 वर्षीय शार्दुल ने इंग्लैंड में अपने 11 टेस्ट में से चार खेले हैं। इसमें 2023 में द ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल हार भी शामिल है। शार्दुल, हालांकि 2021 में भारत की जीत के दौरान द ओवर की अपनी बेहतर यादों को संजोकर रखना चाहेंगे। तब दोनों पारियों में उनके अर्धशतक महत्वपूर्ण साबित हुए थे। रेड्डी और ठाकुर दोनों को इंग्लैंड दौरे पर भारत ए टीम में जगह मिली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed