सब्सक्राइब करें

World Cup Video: भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम पहुंचीं श्रेया घोषाल, खिलाड़ियों के साथ मिलकर गाया 'पियू बोले'

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 30 Sep 2025 11:58 AM IST
सार

खिलाड़ियों ने उनके साथ मिलाकर 'पियू बोले' गाना भी गाया। श्रेया आज गुवाहाटी में होने वाले महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के उद्घाटन समारोह में सुरों का जादू बिखेरेंगी।

विज्ञापन
Womens World Cup Video: Shreya Ghoshal Visits Team India Dressing Room, Sings ‘Piyu Bole’ With Players
श्रेया घोषाल भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में पहुंचीं - फोटो : Indian Cricket Team Instagram
महिला वनडे विश्व कप का आज से आगाज होने जा रहा है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाने वाले इस टूर्नामेंट को जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करना चाहेगी। इससे पहले स्टार गायिका श्रेया घोषाल विश्व कप के ओपनिंग सेरेमनी से पहले भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम पहुंचीं और अपनी आवाज का जादू बिखेरा। साथ ही उन्होंने टीम इंडिया का हौसला भी बढ़ाया। खिलाड़ियों ने उनके साथ मिलाकर 'पियू बोले' गाना भी गाया। श्रेया आज गुवाहाटी में होने वाले महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के उद्घाटन समारोह में सुरों का जादू बिखेरेंगी।

View this post on Instagram

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

Trending Videos
Womens World Cup Video: Shreya Ghoshal Visits Team India Dressing Room, Sings ‘Piyu Bole’ With Players
भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम पहुंचीं श्रेया घोषाल - फोटो : Indian Cricket Team Instagram
श्रेया के ड्रेसिंग रूम में पहुंचने पर भारतीय खिलाड़ी और स्टाफ काफी खुश नजर आए। कोच अमोल मजुमदार ने श्रेया का शानदार स्वागत किया। इसके बाद श्रेया सभी खिलाड़ियों से मिलीं और स्मृति मंधाना से भी हाथ मिलाया। फिर जेमिमा रोड्रिग्स ने बताया कि श्रेया के आने की खबर सुनकर ऑलराउंडर राधा यादव काफी उत्साहित थीं, क्योंकि वह श्रेया को अपना आदर्श मानती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Womens World Cup Video: Shreya Ghoshal Visits Team India Dressing Room, Sings ‘Piyu Bole’ With Players
भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम पहुंचीं श्रेया घोषाल - फोटो : Indian Cricket Team Instagram
इसके बाद खिलाड़ियों ने श्रेया से 'पियू बोले' गाने की अपील की। जैसे ही श्रेया ने गाना शुरू किया, खिलाड़ी उनकी आवाज सुन मंत्रमुग्ध हो गए और यकीन नहीं कर पाए। इस पर श्रेया हंसने लगीं। इसके बाद श्रेया ने गाना गया और साथ ही खिलाड़ियों ने भी उनके साथ गाना गाया। विश्व कप के पहले श्रेया के पहुंचने से ड्रेसिंग रूम का माहौल हल्का हो गया और खिलाड़ियों को रिलैक्स करने का मौका मिला। 
Womens World Cup Video: Shreya Ghoshal Visits Team India Dressing Room, Sings ‘Piyu Bole’ With Players
भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम पहुंचीं श्रेया घोषाल - फोटो : Indian Cricket Team Instagram
श्रेया ने फिर कप्तान हरमनप्रीत को गले भी लगाया। इसके बाद श्रेया ने महिला वनडे विश्व कप का ऑफिशियन एंथेम 'ब्रिंग इट होम' भी गाया। उन्होंने टीम से कहा कि मैं आपकी जीत के लिए प्रार्थना कर रही हूं। पूरा देश आपकी जीत की कामना कर रहा है। आखिर में उन्होंने पूरी टीम के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। सभी खिलाड़ियों ने उनके साथ मिलकर ब्रिंग इट होम कहा। 
विज्ञापन
Womens World Cup Video: Shreya Ghoshal Visits Team India Dressing Room, Sings ‘Piyu Bole’ With Players
भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम पहुंचीं श्रेया घोषाल - फोटो : Indian Cricket Team Instagram
भारत और श्रीलंका के बीच मैच भी आज गुवाहाटी में ही खेला जाएगा। यह मैच दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। उद्घाटन समारोह में थीमैटिक विजुअल्स और ऑन-ग्राउंड एक्टिवेशन के साथ श्रेया का शो भव्य अंदाज में पेश किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed