{"_id":"6a040b085a2e12c9e40fe6ce","slug":"ipl-2026-playoff-scenario-after-gt-vs-srh-match-which-team-has-high-percentage-and-high-qualification-chances-2026-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: GT vs SRH मैच के बाद प्लेऑफ का समीकरण; सीएसके की उम्मीदें बढ़ीं; अब ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: GT vs SRH मैच के बाद प्लेऑफ का समीकरण; सीएसके की उम्मीदें बढ़ीं; अब ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 13 May 2026 10:54 AM IST
विज्ञापन
सार
गुजरात टाइटंस 12 मैचों से 16 अंक लेकर पहले, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 मैचों से 14 अंक लेकर दूसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 12 मैचों से 14 अंक लेकर तीसरे, पंजाब किंग्स 11 मैचों से 13 अंक लेकर चौथे और चेन्नई सुपर किंग्स 11 मैचों से 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है।
आईपीएल 2026
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल 2026 का 56वां मुकाबला मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला गया। यह मुकाबला अंकतालिका में पहला स्थान हासिल करने के लिए था और जीटी ने इसमें बाजी मार ली। जीटी एसआरएच को 82 रन से हराकर अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई। जीटी की यह लगातार पांचवीं जीत है।
Trending Videos
मैच में क्या हुआ?
एसआरएच ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी चुनी थी। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 168 रन बनाए थे। 169 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी एसआरएच 14.5 ओवर में 86 रनों पर ऑलआउट हो गई और 82 रन से मैच हार गई। चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट लेने वाले जीटी के कगिसो रबाडा प्लेयर ऑफ द मैच रहे। आइए जानते हैं कि जीटी और एसआरएच के बीच हुए मुकाबले के बाद अंकतालिका में क्या बदलाव आया है, साथ ही ऑरेंज और पर्पल कैप किन खिलाड़ियों के पास है।

अंक तालिका का हाल
गुजरात टाइटंस 12 मैचों से 16 अंक लेकर पहले, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 मैचों से 14 अंक लेकर दूसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 12 मैचों से 14 अंक लेकर तीसरे, पंजाब किंग्स 11 मैचों से 13 अंक लेकर चौथे और चेन्नई सुपर किंग्स 11 मैचों से 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स 11 मैचों से 12 अंक लेकर छठे, दिल्ली कैपिटल्स 12 मैचों से 10 अंक लेकर सातवें, कोलकाता नाइट राइडर्स 10 मैचों से नौ अंक लेकर आठवें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस 11 मैचों से छह अंक लेकर नौवें और लखनऊ सुपर जायंट्स 11 मैचों से छह अंक लेकर 10वें स्थान पर है। मुंबई और लखनऊ प्लेऑफ की दौर से बाहर हो चुके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन 12 मैचों में 508 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर हैं और ऑरेंज कैप उन्हीं के पास है। भुवनेश्वर कुमार के पास पर्पल कैप है। भुवनेश्वर ने 11 मैचों में 21 विकेट लिए हैं।

| टीम | मैच | जीत | हार | बेनतीजा | अंक | नेट रन रेट |
|---|---|---|---|---|---|---|
| गुजरात टाइटंस | 12 | 8 | 4 | 0 | 16 | +0.551 |
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 11 | 7 | 4 | 0 | 14 | +1.103 |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 12 | 7 | 5 | 0 | 14 | +0.331 |
| पंजाब किंग्स | 11 | 6 | 4 | 1 | 13 | +0.428 |
| चेन्नई सुपर किंग्स | 11 | 6 | 5 | 0 | 12 | +0.185 |
| राजस्थान रॉयल्स | 11 | 6 | 5 | 0 | 12 | +0.082 |
| दिल्ली कैपिटल्स | 12 | 5 | 7 | 0 | 10 | -0.993 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स | 10 | 4 | 5 | 1 | 9 | -0.169 |
| मुंबई इंडियंस (बाहर) | 11 | 3 | 8 | 0 | 6 | -0.585 |
| लखनऊ सुपर जाएंट्स (बाहर) | 11 | 3 | 8 | 0 | 6 | -0.907 |
किस टीम की कितनी संभावनाएं
गुजरात ने जीत के साथ आईपीएल 2026 प्लेऑफ में एक पैर रख दिया है। 16 अंक आमतौर पर प्लेऑफ में पहुंचने का सुरक्षित आंकड़ा माना जाता है। मुकाबले के बाद आधिकारिक ब्रॉडकास्टर्स के अनुसार गुजरात के क्वालिफाई करने की संभावना बढ़कर 94.9 प्रतिशत हो गई है। मैच से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 80 प्रतिशत थी, जो अब घटकर 65.7 प्रतिशत रह गई है। वहीं आरसीबी को भी हल्का झटका लगा है। टीम की क्वालिफिकेशन संभावना 80.1 प्रतिशत से घटकर 79.7 प्रतिशत हो गई है। चौथे स्थान पर मौजूद पंजाब किंग्स की संभावना 62.5 प्रतिशत से बढ़कर 62.7 प्रतिशत हो गई है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की उम्मीदें भी अभी बरकरार हैं। टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 42.7 प्रतिशत से बढ़कर 42.8 प्रतिशत हो गई है।
ऑरेंज कैप की रेस
पर्पल कैप की रेस

| खिलाड़ी | मैच | रन | स्ट्राइक रेट |
|---|---|---|---|
| हेनरिक क्लासेन | 12 | 508 | 153.94 |
| साई सुदर्शन | 12 | 501 | 155.11 |
| अभिषेक शर्मा | 12 | 481 | 209.13 |
| केएल राहुल | 12 | 477 | 177.99 |
| शुभमन गिल | 11 | 467 | 158.31 |
पर्पल कैप की रेस
| खिलाड़ी | मैच | विकेट |
|---|---|---|
| भुवनेश्वर कुमार | 11 | 21 |
| कगिसो रबाडा | 12 | 21 |
| अंशुल कंबोज | 11 | 19 |
| प्रिंस यादव | 11 | 16 |
| राशिद खान | 12 | 16 |