फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Administration hands over cheque worth one lakh to orphaned children.

Dehradun News: अनाथ बच्चों को प्रशासन ने सौंपा 1.25 लाख का चेक

Thu, 13 Aug 2026 12:03 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Thu, 13 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Administration hands over cheque worth one lakh to orphaned children.
ग्राम पंचायत भीमावाला निवासी अनाथ बच्चों को तहसील प्रशासन ने 1.25 लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। इस अवसर पर जन प्रतिनिधियों ने प्रशासन व सरकार का आभार जताया। ग्राम पंचायत भीमावाला में पिछले दिनों बारिश से एक कच्चा मकान धराशायी हो गया था। मकान में रहने वाले सगे तीन अनाथ भाई साहिल, सलमान व इस्राईल के सामने संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। स्थानीय निवासी, जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से अनाथ बच्चों की मदद के लिए आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की मांग की थी। प्रशासन ने मौका मुआयना कर जल्द सहायता का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

इसी क्रम में बुधवार को क्षेत्रीय पटवारी मीनाक्षी कठैत ने बच्चों से मिलकर उन्हें प्रशासन की ओर से 1 लाख 25 हजार की राशि का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता गुलफाम अहमद ने प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधि राजेश गुर्जर, शराफत अली, नफीस, अनुज व संजय राठौर आदि का आभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed