फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Herbertpur-Dhalipur road in poor condition

Dehradun News: हरबर्टपुर-ढालीपुर मार्ग खस्ताहाल, एक लेन पर गहरे हुए गड्ढे

Wed, 12 Aug 2026 11:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 12 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Herbertpur-Dhalipur road in poor condition
हरबर्टपुर से ढालीपुर और आसन बैराज को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग का लगभग 50 मीटर हिस्सा पूरी तरह बदहाल हो चुका है। ढालीपुर स्थित शक्ति नहर पुल से हरबर्टपुर की ओर जाने वाली सड़क की एक लेन उखड़ने और उसमें गहरे गड्ढे होने के कारण सभी वाहनों को दूसरी साइड (एक ही लेन) से गुजरना पड़ रहा है। इससे मार्ग पर हर समय वाहनों के आमने-सामने टकराने और दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन


इस महत्वपूर्ण मार्ग का इस्तेमाल पांवटा साहिब सहित कुल्हाल, कुंजा, कुंजाग्रांट, ढालीपुर और ढकरानी आदि गांवों के हजारों लोग नियमित रूप से करते हैं। इसके अलावा एआरटीओ कार्यालय में कामकाज के लिए आने वाले लोग और आसन बैराज जाने वाले पर्यटक भी इसी क्षतिग्रस्त मार्ग से गुजरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अब्दुल वहीद, जकाउल्लाह और सलीम ने बताया कि बरसात के कारण सड़क के इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे वाहन चालकों को इनकी गहराई का बिल्कुल अंदाजा नहीं लग पाता। अचानक पहिया गड्ढे में जाने से वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं और दोपहिया चालकों के गिरने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जल्द मार्ग के सुधारीकरण की मांग उठाई है। लोनिवि के अपर सहायक अभिंयता दिनेश सिंह ने बताया कि बरसात के कारण सड़क का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। बारिश का दौर थमने और मौसम साफ होने के बाद मार्ग की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed