फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Foul-smelling, sewage-like water dripping from the tap

Dehradun News: टोंटी से टपक रहा सीवर जैसा बदबूदार पानी, बीमार पड़ रहे लोग

Thu, 13 Aug 2026 12:01 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Thu, 13 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Foul-smelling, sewage-like water dripping from the tap
नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर नौ स्थित पूर्विया लाइन के बाशिंदे पिछले तीन दिनों से सीवर जैसी दुर्गंध वाला दूषित पानी इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। हालात यह हैं कि इस बदबूदार पानी को पीना तो दूर, इससे नहाना और बर्तन धोना भी दूभर हो गया है। दूषित जल के सेवन से क्षेत्र में उल्टी, दस्त और बुखार के मामले सामने आने लगे हैं, जिससे करीब 50 परिवारों में दहशत का माहौल है। जल संस्थान की लचर कार्यप्रणाली के खिलाफ लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी नैना उनियाल, कमल, मनोरमा देवी, विशाल, आकाश, ननकू राम, शिखा, पूजा और मनोज रोहिला ने बताया कि नल खोलते ही उठने वाली तेज दुर्गंध से रोजमर्रा के काम पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। दूषित पानी पीने से कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ गई है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। जलजनित बीमारियों के डर से लोग मजबूरी में बाजार से कैंपर और बोतलबंद पानी खरीद कर अपना गुजारा कर रहे हैं।
विज्ञापन


अस्थायी मरम्मत से लोग परेशान, मांगा स्थायी समाधान
ग्रामीणों का आरोप है कि करीब छह माह पहले ही क्षेत्र में नई पेयजल लाइन बिछाई गई थी, लेकिन तब से इसमें रुक-रुक कर दूषित पानी आने का सिलसिला जारी है। शिकायत करने पर जल संस्थान के कर्मचारी मरम्मत कर चले जाते हैं, लेकिन कुछ दिन बाद फिर वही समस्या खड़ी हो जाती है। विवांश, नवनीत वर्मा, सागर कुमार, मदन लाल उनियाल और अभिषेक समेत अन्य क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि वे अब विभागीय कार्रवाई से तंग आ चुके हैं। यदि इस बार समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो वे जल संस्थान के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेयजल लाइन के निरीक्षण के लिए जेई को मौके पर भेजा जा रहा है। लाइन में जहां भी लीकेज या समस्या मिलेगी, उसे तुरंत दुरुस्त कराया जाएगा। ताकि लोगों को स्वच्छ पानी मिल सके। - जयपाल सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed