फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former BJP Mandal Vice-President joins Congress along with

Dehradun News: पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दर्जनों समर्थकों संग कांग्रेस में हुए शामिल

Wed, 12 Aug 2026 11:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 12 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Former BJP Mandal Vice-President joins Congress along with
पछवादून की राजनीति में बुधवार को सत्ताधारी दल भाजपा को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब व्यापारी नेता एवं भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अंकित कंसल ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। तिलक भवन में आयोजित सदस्यता अभियान में चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने सभी नए सदस्यों का फूलमालाओं से स्वागत कर पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने कहा कि आज प्रदेश में छात्र, युवा, महिलाएं और किसान समेत समाज का हर वर्ग त्रस्त है। इसी सरकार के कार्यकाल में केदारनाथ से सोना और बदरीनाथ धाम में चंदा चोरी जैसे गंभीर मामले सामने आए हैं, जिससे देवभूमि की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने जनता से इस जनविरोधी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इसके बाद उन्होंने मुख्य बाजार में जाकर व्यापारियों से भी जनसंपर्क किया और उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री नवप्रभात ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नोटबंदी में लोगों को लाइनों में खड़ा करने के बाद अब एसआईआर के माध्यम से लोगों के वोट काटने की गहरी साजिश रची जा रही है। कार्यक्रम का संचालन शहर अध्यक्ष विकास शर्मा ने किया। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में जीशान अली, शुभम गर्ग, सचिन गोयल, रजत जैन, अविनाश, नमन सिंघल, मनन, संजय शर्मा, रोहित राठौर, कुलदीप त्यागी, राजा पृथ्वी, संदीप और समीर प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, आशीष पुंडीर, अभिनव ठाकुर, रिंकू कन्नोजिया, शशि चौहान, कुसुम कौशल समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed