{"_id":"6a67a39c8056c664f90273ee","slug":"bike-falls-into-tons-river-villager-from-rishanu-missing-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1028461-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: टोंस नदी में गिरी बाइक, रिशाणु का ग्रामीण लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: टोंस नदी में गिरी बाइक, रिशाणु का ग्रामीण लापता
Mon, 27 Jul 2026 11:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सैंज गांव के पास सोमवार रात एक बाइक अनियंत्रित होकर सीधे टोंस नदी में जा गिरी। हादसे में बाइक चला रहा 45 वर्षीय व्यक्ति नदी के तेज बहाव में बहने से लापता हो गया, जबकि बाइक पर सवार दूसरे व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने देर रात तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन लापता ग्रामीण का कोई सुराग नहीं लग सका।
थाना प्रभारी कुलदीप शाह ने बताया कि रिशाणु गांव निवासी 45 वर्षीय कुमरेश सिगटा (पेशे से टेलर) सोमवार रात अपने एक अन्य साथी के साथ मझोग स्थित फिलिंग स्टेशन से बाइक में पेट्रोल भरवाकर वापस लौट रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सैंज गांव के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे किसी वाहन की तेज रोशनी कुमरेश की आंखों पर पड़ी। इससे बचने के लिए उन्होंने बाइक को सड़क किनारे करने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से बाइक सीधे टोंस नदी में जा गिरी। हादसे के दौरान गनीमत रही कि बाइक और उस पर सवार दूसरा व्यक्ति नदी के किनारे बिछी पेयजल लाइन में उलझकर फंस गए। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों और पुलिस की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं, बाइक चला रहे कुमरेश का पता नहीं चला। जबकि एसडीआरएफ की टीम ने रात के अंधेरे में ही नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन नदी का जलस्तर अधिक होने, तेज बहाव और घुप अंधेरा होने के कारण टीम को अभियान रोकना पड़ा। थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार सुबह एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम गोताखोरों की मदद से लापता व्यक्ति की तलाश के लिए फिर से सघन सर्च अभियान शुरू करेगी।