{"_id":"6a67a5bf55d6957ac208afea","slug":"body-of-pickup-driver-found-in-drain-in-rasulpur-sensation-prevails-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1028470-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: रसूलपुर में नाले में मिला पिकअप चालक का शव, फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: रसूलपुर में नाले में मिला पिकअप चालक का शव, फैली सनसनी
Tue, 28 Jul 2026 12:08 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर में अमृतसर आई क्लीनिक के पास सोमवार सुबह एक बरसाती नाले में पिकअप चालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से युवक को नाले से बाहर निकाला और उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त रिखाड़ निवासी सुनील (32) के रूप में हुई। घटनास्थल के पास ही उसका पिकअप वाहन भी खड़ा मिला है। पुलिस मौत के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।
कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे सूचना मिली कि क्लीनिक के पास नाले में एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में पड़ा है। सूचना मिलते ही बाजार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक नाले में मुंह के बल गिरा हुआ था। उसके सिर के पिछले हिस्से में चोट के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में युवक घटना से ठीक पहले अकेले ही लड़खड़ाते हुए नाले की ओर जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस को आशंका है कि युवक अत्यधिक नशे की हालत में था और संतुलन बिगड़ने के कारण वह सीधे नाले में जा गिरा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।