{"_id":"6a67a56f2d55b8a5eb04db26","slug":"couple-granted-bail-in-abetment-to-suicide-case-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1028468-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दंपती को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दंपती को मिली जमानत
Tue, 28 Jul 2026 12:07 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नंदन सिंह की अदालत ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी मीना देवी और उनके पति महीपाल को जमानत दे दी। अदालत ने दोनों को 30-30 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही धनराशि के दो-दो जमानतदारों पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। सहसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमानीपुर (हरबर्टपुर) निवासी दोनों आरोपी 7 मई 2026 से जेल में बंद थे।
अभियोजन के अनुसार, मामला मई 2025 का है। मृतका ने अपने मृत्यु पूर्व बयान में आरोप लगाया था कि जमीन विवाद के चलते आरोपी उसे प्रताड़ित करते थे और बच्चों से मारपीट करते थे, जिससे तंग आकर उसने जान दे दी। वहीं, बचाव पक्ष ने दलील दी कि आरोपी अलग मकान में रहते हैं और उन्हें रंजिशन झूठा फंसाया गया है। अदालत ने आरोपियों का कोई आपराधिक इतिहास न होने और लंबी न्यायिक अभिरक्षा को आधार मानते हुए जमानत अर्जी मंजूर कर ली। संवाद