फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Couple granted bail in abetment to suicide case

Dehradun News: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दंपती को मिली जमानत

Tue, 28 Jul 2026 12:07 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 28 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Couple granted bail in abetment to suicide case
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नंदन सिंह की अदालत ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी मीना देवी और उनके पति महीपाल को जमानत दे दी। अदालत ने दोनों को 30-30 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही धनराशि के दो-दो जमानतदारों पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। सहसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमानीपुर (हरबर्टपुर) निवासी दोनों आरोपी 7 मई 2026 से जेल में बंद थे।
विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार, मामला मई 2025 का है। मृतका ने अपने मृत्यु पूर्व बयान में आरोप लगाया था कि जमीन विवाद के चलते आरोपी उसे प्रताड़ित करते थे और बच्चों से मारपीट करते थे, जिससे तंग आकर उसने जान दे दी। वहीं, बचाव पक्ष ने दलील दी कि आरोपी अलग मकान में रहते हैं और उन्हें रंजिशन झूठा फंसाया गया है। अदालत ने आरोपियों का कोई आपराधिक इतिहास न होने और लंबी न्यायिक अभिरक्षा को आधार मानते हुए जमानत अर्जी मंजूर कर ली। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed