{"_id":"6a67a45c051abac8740e9e19","slug":"saws-used-on-eight-green-mango-trees-one-person-detained-three-vehicles-seized-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1028467-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आम के आठ हरे पेड़ों पर चली आरी, एक हिरासत में, तीन वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आम के आठ हरे पेड़ों पर चली आरी, एक हिरासत में, तीन वाहन सीज
Tue, 28 Jul 2026 12:03 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरबर्टपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत जसवंत नगर में रविवार देर रात आम के हरे पेड़ों पर आरी चला दी गई। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी से लकड़ी तस्करी का यह प्रयास सफल नहीं हो सका। पुलिस ने चेकिंग के दौरान लकड़ी से लदी एक यूटिलिटी को पकड़ कर एक आरोपी को हिरासत में लिया। वहीं, पुलिस की भनक लगते ही कटान कर रहे मुख्य आरोपी और उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से अवैध कटान में प्रयुक्त दो यूटिलिटी और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया।
कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि हरबर्टपुर पुलिस टीम रविवार रात चौक पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध यूटिलिटी को रुकने का इशारा किया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें आम के हरे पेड़ों की ताजी कटी हुई लकड़ी लदी मिली। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान लक्षमीपुर, सहसपुर निवासी आरिफ के रूप में बताई। उसने पुलिस को बताया कि वह यह लकड़ी जसवंत नगर से लेकर आ रहा है और वहां पेड़ों का अवैध कटान माजिद नाम का व्यक्ति करा रहा है।
चालक से मिली सूचना के आधार पर हरबर्टपुर चौकी प्रभारी मयंक त्यागी ने टीम के साथ जसवंत नगर स्थित घटनास्थल पर दबिश दी। लेकिन, पुलिस के पहुंचने से पहले ही कटान में शामिल माजिद व अन्य साथी मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने वहां से तस्करी के लिए खड़ी की गई दो यूटिलिटी और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को उद्यान विभाग की सचल दल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मौके पर आम के आठ हरे पेड़ों के काटे जाने की पुष्टि हुई। उद्यान निरीक्षक ने बिना अनुमति हरे पेड़ों का कटान करने पर कड़ा रुख अपनाते हुए भू-स्वामी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की संस्तुति की। इसकी विस्तृत जांच रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए तहसीलदार को भेज दी गई है।