फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   FIR registered following a suspicious death four months ago

Dehradun News: चार माह पहले हुई संदिग्ध मौत के बाद प्राथमिकी दर्ज

Tue, 28 Jul 2026 12:01 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 28 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
FIR registered following a suspicious death four months ago
- बड़े भाई की तहरीर पर सहसपुर पुलिस ने शुरू की जांच, मोबाइल भी है गायब
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। सेलाकुई और सहसपुर के बीच करीब चार माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में घायल मिले और बाद में उपचार के दौरान दम तोड़ने वाले युवक के मामले में सहसपुर पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। घटना वाले दिन से ही मृतक का मोबाइल फोन भी गायब है।

नैनीताल जिले की धारी तहसील के ग्राम पोखराड़ निवासी भीम सिंह बिष्ट ने सहसपुर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भाई सुरेंद्र सिंह बिष्ट सहसपुर स्थित सारा इंडस्ट्रियल एस्टेट स्थित ट्रोइका कंपनी में काम करता था। बीते 4 अप्रैल की सुबह डायल 112 के माध्यम से परिजनों को सूचना मिली कि सुरेंद्र सेलाकुई और सहसपुर के बीच गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा है। आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर कर दिया। हल्द्वानी में उपचार के दौरान 14 अप्रैल को सुरेंद्र की मौत हो गई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनके भाई का मोबाइल फोन रहस्यमय तरीके से गायब है। उन्होंने भाई के साथ कोई बड़ी साजिश या अनहोनी होने की आशंका जताई है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed