फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Clerks sanitation inspectors junior assistants are working as executive officers and assistant Uttarakhand

Uttarakhand News: निकायों में हाल...क्लर्क, सफाई निरीक्षक व कनिष्ठ सहायक बने बैठे हैं अधिकारी

Thu, 01 May 2025 08:00 AM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 01 May 2025 08:00 AM IST
सार

पिछले साल दिसंबर में राज्य लोक सेवा आयोग से 63 नए ईओ मिले थे। इनमें से 55 ने कार्यभार संभाल भी लिया है। 20 पुराने ईओ मिलाकर 75 अधिकारी विभाग के पास मौजूद हैं। 106 नगर निकाय हैं।

विज्ञापन
Clerks sanitation inspectors junior assistants are working as executive officers and assistant Uttarakhand
नगर निगम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड के 46 नगर निकायों में सफाई निरीक्षक, क्लर्क, कनिष्ठ सहायक, लेखाकार, सहायक लेखाकार कर्मचारी सहायक नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारी जैसे अहम पदों पर बैठे हैं। वह भी तब जबकि शहरी विकास विभाग के पास 20 पुराने और 63 नए अधिशासी अधिकारी (ईओ) मौजूद हैं। चिंताजनक बात तो ये भी है कि कई निकायों में दूसरे विभागों के कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर लाकर प्रभारी ईओ बना दिया गया है।

विज्ञापन

शहरी विकास विभाग को पिछले साल दिसंबर में राज्य लोक सेवा आयोग से 63 नए ईओ मिले थे। इनमें से 55 ने कार्यभार संभाल भी लिया है। 20 पुराने ईओ मिलाकर 75 अधिकारी विभाग के पास मौजूद हैं। 106 नगर निकाय हैं। छोटे निकायों में इन ईओ को दोहरी जिम्मेदारी देने जैसे फैसले के बजाए विभाग ने निकायों में पहले से विभिन्न पदों पर सेवाएं दे रहे अधिकारियों को ये जिम्मेदारी दी है। इस कारण उनका मूल काम भी प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन

इन निगमों में प्रभारी सहायक नगर आयुक्त

नगर निगम देहरादून में कर एवं राजस्व अधिकारी विजय प्रताप सिंह चौहान और मुख्य सफाई निरीक्षक राजबीर सिंह चौहान, नगर निगम ऋषिकेश में कर एवं राजस्व अधीक्षक रमेश सिंह रावत, नगर निगम हरिद्वार में कर एवं राजस्व अधिकारी महेंद्र कुमार यादव, नगर निगम कोटद्वार में सहायक लेखाधिकारी चंद्रशेखर शर्मा और कर एवं राजस्व अधीक्षक अजय कुमार इष्टवाल, नगर निगम पिथौरागढ़ में कर एवं राजस्व अधीक्षक राजदेव जायसी, नगर निगम अल्मोड़ा में कर एवं राजस्व अधीक्षक भरत त्रिपाठी को प्रभारी सहायक नगर आयुक्त बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

कनिष्ठ सहायकों को भी बनाया प्रभारी ईओ

शहरी विकास विभाग ने नगर पालिका शिवालिक नगर में कनिष्ठ सहायक सुभाष कुमार, नगर पालिका खटीमा में कनिष्ठ सहायक दीपक शुक्ला को प्रभारी अधिशासी अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार, नगर निगम देहरादून में मुख्य सफाई निरीक्षक राजबीर चौहान, नगर पंचायत भगवानपुर में सफाई निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, नगर पालिका बडकोट में मुख्य सफाई निरीक्षक जयनंद सेमवाल, नगर पंचायत भीमताल में सफाई निरीक्षक उदयवीर सिंह, नगर पालिका किच्छा में सफाई निरीक्षक गुरमीत सिंह, नगर पंचायत गुलरभोज में मुख्य सफाई निरीक्षक राजकुमार भारती को प्रभारी ईओ बनाया गया है।

ये भी पढे़ं...Nainital: चार दशक बाद नैनीताल में उपजे सांप्रदायिक तनाव के हालात, सड़क पर ही बदला लेने के लिए आमादा हो गई भीड़

प्रतिनियुक्ति पर भी लाए जा रहे अधिशासी अधिकारी

नगर पालिका लक्सर में मोहम्मद कामिल को प्रतिनियुक्ति पर दूसरे विभाग से लाया गया है। नगर पालिका पिरान कलियर में भी पंचायती राज विभाग से एक कर्मचारी को लाया गया था, जिस पर हाईकोर्ट ने स्टे कर दिया था। नगर पालिका टनकपुर में हॉर्टिकल्चर विभाग से भूपेंद्र प्रकाश जोशी को प्रतिनियुक्ति पर लाया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed