फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Controversy over Urvashi Rautela statement Badrinath Tirtha Purohit Mahapanchayat complained to DGP

Urvashi Rautela: अभिनेत्री के विवादित बयान ने पकड़ा तूल, बढ़ सकती हैं मुश्किलें, गुस्साए चारधाम तीर्थ पुरोहित

Sat, 19 Apr 2025 09:58 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 19 Apr 2025 09:58 PM IST
सार

फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के बदरीनाथ धाम में स्थित उर्वशी मंदिर को लेकर दिए बयान की हर तरफ निंदा हो रही है। तीर्थपुरोहितों में इसके बाद से आक्रोश है।

विज्ञापन
Controversy over Urvashi Rautela statement Badrinath Tirtha Purohit Mahapanchayat complained to DGP
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के उर्वशी मंदिर पर दिए विवादित बयान ने तूल पकड़ लिया है। बयान से गुस्साए उत्तराखंड चारधाम तीर्थ महापंचायत और ब्रह्म कपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत समिति के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन देकर उर्वशी और यूट्यूब चैनल पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें उर्वशी रौतेला, उर्वशी मंदिर को अपने नाम का बता रही है। वह यह भी कह रही हैं कि दक्षिण भारत में भी इस नाम से मंदिर स्थापित होना चाहिए। उत्तराखंड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के प्रवक्ता प्रशांत डिमरी ने कहा कि इस बयान से सनातन धर्म और मां उर्वशी देवी में आस्था रखने वालों की भावना आहत हुई है। इसको लेकर स्थानीय लोगों और तीर्थ पुरोहितों में नाराजगी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में बड़ा हादसा: टाइगर फॉल के पास गहरी खाई में गिरी कार, अंदर थे दिल्ली से गए पति-पत्नी और दो बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रह्म कपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत समिति बदरीनाथ धाम के केंद्रीय अध्यक्ष उमेश सती ने कहा कि उर्वशी रौतेला एवं सोशल मीडिया चैनल संचालक पर अविलंब कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में डीजीपी को चार धामतीर्थ पुरोहित महापंचायत और ब्रह्म कपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत समिति ने अलग-अलग ज्ञापन दिए हैं। संयुक्त प्रतिनिधिमंडल में उमेश सती, मीडिया प्रभारी महा पंचायत रजनीकांत सेमवाल, प्रवक्ता प्रशांत डिमरी, सुरेश हटवाल, मनीष कोठियाल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed