Dehradun Encounter: फरार बदमाशों के स्केच तैयार, अपराधों से जोड़े जा रहे हैं तार, थानाध्यक्ष की हालत स्थिर
Dehradun Crime News: बीती रात पौंधा रोड पर एक व्यक्ति को गोली मारकर बदमाशों ने उसकी चेन और नकदी लूट ली और मौके से भाग गए थे। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश ढेर हो गया।
विस्तार
प्रेमनगर थानाक्षेत्र में बुधवार आधी रात मुठभेड़ में मारे गए बदमाश अकरम के दो फरार साथियो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने स्केच तैयार कर लिया है। बृहस्पतिवार को आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने प्रेसवार्ता कर घटना की जानकारी साझा की। साथ ही फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया।
उन्होंने बताया कि कारोबारी देवराज सिंह स्कूटी पर सवार होकर पौंधा से अपने घर झाझरा की ओर जा रहे थे। इस दौरान कार सवार कुछ लोगों ने सामने से उनकी स्कूटी रोक दी। इस दाैरान वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद कार सवार युवक ने कारोबारी को गोली मारकर दो लाख रुपये की नकदी, फोन और अन्य सामान लूट लिया। वारदात के बाद पीड़ित की ओर से पुलिस को सूचना दी गई थी। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित को साथ लेकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
पूछताछ के बाद पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर कार को रोकने का प्रयास किया। इस दाैरान आरोपी कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में उत्तर प्रदेश के शामली जिले के ग्राम बूंटा निवासी बदमाश अकरम को गोली लगी जिससे उसकी मौत हो गई। अकरम पर उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में कुल 14 मामले दर्ज हैं।
Dehradun: लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे तीन बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक ढेर, थाना प्रभारी को भी गोली लगी
पुलिस का कहना है कि अकरम एक मामले में कोर्ट की तारीख पर देहरादून आया था। कार्रवाई के दौरान प्रेमनगर थानाध्यक्ष नरेश राठौर भी गोली लगने से जख्मी हो गए। फिलहाल उनका उपचार चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है। कार में सवार अन्य दो बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पुलिस ने थानाध्यक्ष नरेश राठौर और कारोबारी देवराज सिंह की तहरीर के आधार पर अलग-अलग धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। प्रेसवार्ता में एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल, एसपी सिटी प्रमोद कुमार और एसपी विकास नगर पंकज गैरोला मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
