सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Green Yoga program on World Environment Day, 48 people participated

Dehradun News: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरित योग कार्यक्रम, 48 लोगों ने लिया भाग

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
Green Yoga program on World Environment Day, 48 people participated
विज्ञापन
विकासनगर। शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आसन बैराज, विकासनगर में हरित योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के काउंटडाउन कार्यक्रमों की शृंखला का हिस्सा था। इसमें 48 लोगों ने योगाभ्यास किया।
Trending Videos


आयुर्वेदिक विभाग ने जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ. मिथिलेश कुमार और अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सविता कोठियाल के निर्देशों पर इसका आयोजन किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि हरबर्टपुर के पार्षद राजेंद्र प्रसाद पटेल ने किया। मीडिया प्रभारी डीसी पसबोला ने बताया कि सुबह सात बजे से आठ बजे तक योग अनुदेशक अंकुश कुमार, प्रताप सिंह और शर्मिला ने कॉमन योगा प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग निर्धारित की गई है। मंच का संचालन नोडल अधिकारी प्रीति मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में सरिता राय, नंदिता बिष्ट, यशोदा, सतपाल गुलेरिया, भूपेंद्र सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed