फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   INTUC state executive committee constituted; Rajbir Singh appointed President

Dehradun News: इंटक की प्रदेश कार्यकारिणी गठित, राजबीर सिंह बने अध्यक्ष

Thu, 20 Aug 2026 02:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
INTUC state executive committee constituted; Rajbir Singh appointed President
इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) उत्तराखंड में संगठन को मजबूत करने और संबद्ध श्रमिक यूनियनों को सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से नई समिति का गठन किया है। अधिसूचना के अनुसार राजबीर सिंह को उत्तराखंड शाखा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय संगठन की ओर से जारी अधिसूचना में अध्यक्ष के साथ विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है। समिति में बीरेंद्र सिंह नेगी, अशोक चौधरी, ओपी सूदी, लवेंद्र सिंह चिलवाल, तेजेंद्र सिंह रावत, रविनंदन कुमार, मुकुल राज, ठाकुर वीरेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा कार्यालय सचिव, संगठन सचिव, राज्य सचिव, प्रचार सचिव, संयुक्त सचिव तथा कार्यसमिति सदस्यों के नाम भी अधिसूचना में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय इंटक ने स्पष्ट किया है कि नई समिति पूर्व में गठित समिति के स्थान पर कार्य करेगी। यह व्यवस्था आगामी अधिसूचना या राज्य शाखा के चुनाव, जो भी पहले हो, तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी बने पदाधिकारी
सेक्रेट्री जनरल एपी अमोली, जनरल सेक्रेट्री लीगल एडवाइजर जगदीश बहूगुणा, पंकज छेत्री, जनरल सेक्रेट्री देव सिंह पंवार, कलीम अहमद, अनूप सिंह बिष्ट, मनोज यादव, मोहन थापली, कोषाध्यक्ष बीके चटवाल, ज्वाइंट जनरल सेक्रेट्री अरविंद राजपूत, दीप चंद पाठक, उमा बहूगुणा, विनोद उप्रेती, नीरज त्यागी, कपिल पुंडीर, संदीप कुमार बनाया गया है। इसके अलावा कार्यालय सचिव रमेश नौटियाल, प्रदेश सचिव विनोद कवी, सचिव अजय शर्मा, महेंद्र सिंह बुटोला, साधूराम, विश्वेशर शर्मा, जितेंद्र कुमार, मनोज कुमार पाल, रोहिल चरन, मनोज चौहान, भगत सिंह, नीरज भंडारी, ऋषि राम, आशुतोष चौहान शेखर सहित आदि पदाधिकारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed