फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Little Girl Poem for CM Pushkar Singh Dhami and PM Modi Wins Hearts at Haridwar Event Yuva Samvad

Haridwar: नन्ही बच्ची की कविता ने बटोरी खूब तालियां, सीएम धामी को बताया 'धाकड़', पीएम मोदी पर भी कही खास बात

Sat, 01 Aug 2026 03:57 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Sat, 01 Aug 2026 03:57 PM IST
सार

युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान मंच पर पहुंची एक नन्ही बच्ची की कविता ने समा बांध दिया। सीएम धामी बच्ची की कविता सुन मुस्कराए और खूब दुलार किया।

विज्ञापन
Little Girl Poem for CM Pushkar Singh Dhami and PM Modi Wins Hearts at Haridwar Event Yuva Samvad
मंच पर कविता सुनाती नन्ही बच्ची - फोटो : ANI

विस्तार

हरिद्वार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान एक खास पल देखने को मिला। कार्यक्रम में मौजूद एक नन्ही बच्ची ने पूरे आत्मविश्वास के साथ सीएम धामी के सामने कविता सुनाई। बच्ची ने सीएम धामी को धाकड़ बताया तो वहीं मोदी हैं तो मुमकिन है कहा।

विज्ञापन

बच्ची की कविता बात सुनकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुस्कुराए और उसकी सराहना की। इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि एक छोटी-सी आवाज़ में महान भारत के सपने झलक रहे हैं।

ये भी पढे़ं...Haridwar: जब बहादराबाद टोल पर दिखी अद्भुत कांवड़, झलक देखने को कुछ देर थमा ट्रैफिक, 25 लाख शिवभक्त पहुंच चुके

उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी का आत्मविश्वास और देश के प्रति उसका विश्वास वास्तव में दिल जीत लेने वाला है। मुख्यमंत्री ने इस पल को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि युवाओं और बच्चों का सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना विकसित भारत की दिशा में मजबूत संकेत है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी बच्ची की बात पर तालियां बजाकर उसका उत्साहवर्धन किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed