सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Manasvi and Ira won gold medals in swimming

Dehradun News: मनस्वी और इरा ने तैराकी में जीते स्वर्ण पदक

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
Manasvi and Ira won gold medals in swimming
विज्ञापन
- पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) की छात्राओं ने तैराकी में शानदार प्रदर्शन कर दून का मान बढ़ाया। मुख्यमंत्री स्विमिंग चैंपियनशिप ट्राॅफी में मनस्वी पंवार ने 50 मीटर अंडर-19 की फ्री स्टाइल और बैक स्ट्रॉक में और इरा रावत ने 50 मीटर अंडर-14 की फ्री स्टाइल और बैक स्ट्रॉक में स्वर्ण पदक हासिल किया। छात्राओं ने दो रजत और दो कांस्य पदक भी अपने नाम किए। बलूनी ग्रुप के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने पदक विजेता छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि तैराकी में भी प्रदेश का भविष्य उज्ज्वल है। मनस्वी और इरा दोनों ही तैराकी में प्रदेश और देश के भविष्य हैं। बताया कि महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 600 तैराकों ने भाग लिया। मनस्वी और इरा के अलावा कक्षा सात की आरना चौहान ने 50 मीटर अंडर-14 फ्री स्टाइल में सिल्वर मेडल और ब्रेस्ट स्ट्रॉक में कांस्य पदक हासिल किया। कक्षा नौ की अवनी राणा ने 50 मीटर अंडर-19 में फ्री स्टाइल में कांस्य और ब्रेस्ट स्ट्रॉक में रजत पदक हासिल किया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल समेत शिक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed