पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pregnant Woman Delivers Baby Inside 108 Ambulance in Rudraprayag Uttarakhand news in hindi

Rudraprayag: प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला की तबीयत बिगड़ी, एंबुलेंस में ही दिया बच्चे को जन्म, दोनों स्वस्थ

Thu, 02 Jul 2026 12:16 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग। Published by: Renu Saklani Updated Thu, 02 Jul 2026 12:16 PM IST
सार

रुद्रप्रयाग में 108 एंबुलेंस एक बार फिर जीवनरक्षक साबित हुई। प्रसव पीड़ा से जूझ रही गर्भवती महिला ने जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया। ईएमटी की सूझबूझ और तत्परता से सुरक्षित प्रसव कराया गया, जिसके बाद मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
Pregnant Woman Delivers Baby Inside 108 Ambulance in Rudraprayag Uttarakhand news in hindi
महिला ने एंबुलेंस में ही दिया बच्चे को जन्म - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक गर्भवती महिला ने जिला अस्पताल ले जाते समय 108 एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया। सुरक्षित प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। 108 आपातकालीन सेवा को जसोली क्षेत्र से प्रसव पीड़ा की सूचना मिली।

विज्ञापन


सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गर्भवती अनीता देवी को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग ले जाया जा रहा था। इसी दौरान नगरासू के समीप प्रसव पीड़ा तेज हो गई। महिल की हालात बिगड़ती देख 108 सेवा में तैनात ईएमटी डॉ. सोनू बैरवाण ने एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chamoli Rain:  ज्योतिर्मठ में भारी बारिश, पगनो गांव में घर में घुसा मलबा; दो बुजुर्ग फंसे, बदरीनाथ हाईवे भी बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जच्चा और नवजात को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई। डॉ. सोनू बैरवाण ने बताया कि समय रहते 108 सेवा पहुंचने से सुरक्षित प्रसव संभव हो सका। वहीं परिजनों ने ईएमटी डॉ. सोनू बैरवाण और पायलट प्रेमचंद का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed