पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tehri Rain Water Level Rising in Nailchami river Administration on Alert Amid Continuous Rainfall Uttarakhand

Tehri Rain: लगातार बारिश से उफान पर आए नदी-नाले, बढ़ते जलस्तर के बीच प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर

Thu, 02 Jul 2026 11:14 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी) Published by: Renu Saklani Updated Thu, 02 Jul 2026 11:14 AM IST
सार

टिहरी जिले में लगातार हो रही बारिश का असर अब पहाड़ी नदी-नालों पर दिखने लगा है। भिलंगना विकासखंड की नैलचामी गाड़ का जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
Tehri Rain Water Level Rising in Nailchami river Administration on Alert Amid Continuous Rainfall Uttarakhand
टिहरी में बारिश से उफान पर नदी नाले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टिहरी जनपद सहित पहाड़ी क्षेत्रों में बीते कल से लगातार हो रही तेज बारिश का असर अब नदी-नालों में साफ दिखाई देने लगा है। भिलंगना विकासखंड के नैलचामी गाड़ में पानी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन


लगातार वर्षा के कारण नदी-नालों में तेज बहाव बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने भी बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी किनारे न जाने और अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है। प्रशासन की ओर से भी संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है और संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Chamoli Rain:  ज्योतिर्मठ में भारी बारिश, पगनो गांव में घर में घुसा मलबा; दो बुजुर्ग फंसे, बदरीनाथ हाईवे भी बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल नैलचामी गाड़ में जलस्तर बढ़ने के बावजूद किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि मौसम विभाग द्वारा आगामी घंटों में भी बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके चलते लोगों से सावधानी बरतने, नदी-नालों से दूरी बनाए रखने तथा मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed