सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Religious curriculum Draft prepared for minority educational institutions Uttarakhand news

Uttarakhand News: धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम का तैयार किया गया ड्राफ्ट, बैठक में लिए गए सुझाव

Fri, 26 Jun 2026 01:46 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
सार

बैठक में प्राधिकरण के अध्यक्ष ने कहा, प्राधिकरण की ओर से कक्षा एक से आठवीं तक के लिए धार्मिक शिक्षा का पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है। जिसे अंतिम रूप दिए जाने से पहले समुदाय के लोगों से सुझाव लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Religious curriculum Draft prepared for minority educational institutions Uttarakhand news
राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ सुरजीत सिंह गांधी धार्मिक पाठ्यक्रम को लेकर बैठक - फोटो : सूचना

विस्तार

राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों के लिए धार्मिक पाठ्यक्रम का ड्राफ्ट तैयार किया है। पाठ्यक्रम को अंतिम रूप देने से पहले प्राधिकरण की अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों एवं धर्मगुरुओं के साथ बैठक हुई। बैठक में पाठ्यक्रम को लेकर उनसे सुझाव लिए गए।

विज्ञापन


अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सभागार में हुई बैठक में प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ.सुरजीत सिंह गांधी ने कहा, प्राधिकरण की ओर से कक्षा एक से आठवीं तक के लिए धार्मिक शिक्षा का पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है। जिसे अंतिम रूप दिए जाने से पहले समुदाय के लोगों से सुझाव लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


प्राधिकरण ने इसका जो ड्राफ्ट तैयार किया है उसे एनईपी 2020 के तहत तीन हिस्सों में बांटा है। इसमें आधारभूत में कक्षा एक से दो, प्रारंभिक में कक्षा तीन से पांच और मध्य में छह से आठवीं कक्षा को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...अलर्ट! निहंग देहरादून आ रहे: मची खलबली, तुरंत छावनी बना प्रेमनगर, तैनात हुई पुलिस फोर्स ने रोका यातायात

मौखिक प्रश्नों, प्रतियोगिता और चित्र प्रस्तुति के माध्यम से केवल मूल्यांकन किया जाएगा। बैठक में दून इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डीएस मान, डीएस बिंद्रा, जसवीर कौर, सुंदर सिंह चौहान, डॉ दलजीत कौर, दयाल एम लाल, अवतार सिंह चावला, मोहम्मद सलीम, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed