{"_id":"6a6ef765139f0e8da108a09b","slug":"roorkee-news-kanwar-yatri-anger-erupted-when-kanwar-was-broken-they-vandalized-the-car-2026-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: कांवड़ खंडित होने पर यात्रियों का फूटा गुस्सा, कार में कर दी तोड़फोड़,पुलिस ने पहुंचकर संभाला मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: कांवड़ खंडित होने पर यात्रियों का फूटा गुस्सा, कार में कर दी तोड़फोड़,पुलिस ने पहुंचकर संभाला मामला
Sun, 02 Aug 2026 01:31 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:31 PM IST
सार
जल भरने आए कांवड़ियों की कांवड़ कार की टक्कर से खंडित हो गई। इस दौरान यात्री गुस्से में आ गए और उन्होंने कार को घेरकर उसके शीशे और अन्य हिस्सों में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
कांवड़ खंडित होने पर बवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांवड़ यात्रा के दौरान रुड़की के मंगलौर क्षेत्र में शनिवार देर रात हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे एक शिवभक्त की कांवड़ को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कांवड़ खंडित हो गई। इसके बाद मौके पर मौजूद कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने कार में जमकर तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित गोल्डन ढाबे के पास रात करीब नौ बजे कांवड़ियों ने कार को घेरकर उसके शीशे और अन्य हिस्सों को क्षतिग्रस्त कर दिया। वायरल वीडियो में कार पर डंडों से तोड़फोड़ दिख रही है।
विज्ञापन
Haridwar: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गाटर गिरने से दो कांवड़ यात्रियों की मौत; गंगाजल लेकर लौट रहे थे दोनों
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि कार में तोड़फोड़ की घटना हुई है। मामले में एक कांवड़िये को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के पास पूरे घटनाक्रम की वीडियो फुटेज उपलब्ध है। घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।