फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2022: दिनभर बंद रहे चारों धामों के कपाट, ग्रहण खत्म होने पर लोगों ने पूजा पाठ कर किया गंगा स्नान

Tue, 25 Oct 2022 08:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 25 Oct 2022 08:11 PM IST
विज्ञापन
Surya Grahan 25 Oct 2022 Time Today: Uttarakhandi Mein Aaj Surya Grahan Ka Samay News in Hindi
सूर्यग्रहण के चलते बंद किए गए कपाट - फोटो : अमर उजाला

सूर्य ग्रहण के कारण मंगलवार को चारों धामों बदरी-केदार, यमुनोत्री-गंगोत्री समेत प्रदेशभर के मठ-मंदिर बंद रहे। ग्रहण के सूतक के कारण चारों धामों में तड़के चार बजे से पहले ही पूजा कर कपाट बंद श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए थे जिससे धामों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिरों में शुद्धिकरण किया गया और विधिवत रूप से पूजा-अर्चना हुई। हरिद्वार, श्रीनगर, देवप्रयाग में लोगों ने ग्रहण खत्म होने पर गंगा स्नान किया।



Surya Grahan: 27 साल बाद दिखा सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा, उत्तराखंड में लोगों ने कैमरे में किया कैद, तस्वीरें

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ मंदिर रात को 2:30 बजे खोला गया। मंगलवार तड़के तीन बजे बदरीनाथ भगवान का अभिषेक किया गया और सुबह सवा चार बजे मंदिर को बंद कर दिया गया। शाम को 5:32 बजे ग्रहण का प्रभाव समाप्त होने के बाद मंदिर को विधिवत रूप से खोल दिया गया। पहले मंदिर का शुद्धिकरण किया गया जिसके बाद शाम 6:15 बजे अभिषेक और रात साढ़े नौ बजे बदरीनाथ की शयन आरती हुई। 

Surya Grahan 25 Oct 2022 Time Today: Uttarakhandi Mein Aaj Surya Grahan Ka Samay News in Hindi
बंद हुए कपाट - फोटो : अमर उजाला

वहीं जोशीमठ का नृसिंह मंदिर और गोपीनाथ मंदिर भी ग्रहण के कारण बंद रहा। उर्गम घाटी में स्थित पंचम केदार कल्पेश्वर मंदिर के कपाट वर्षभर खुले रहते हैं, लेकिन सूर्य ग्रहण के सूतक को देखते हुए मंदिर में सुबह 11 बजे से आम श्रद्धालुओं के लिए पूजा वर्जित रही।

Surya Grahan 25 Oct 2022 Time Today: Uttarakhandi Mein Aaj Surya Grahan Ka Samay News in Hindi
बंद हुए चारधाम के कपाट - फोटो : अमर उजाला

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट भी दिनभर बंद रहे। गंगोत्री धाम के तीर्थपुरोहित राजेश सेमवाल ने बताया कि प्रात: कालीन मां भगवती गंगे की आरती व पूजा अभिषेक तड़के चार बजे से पहले किए गए थे। इसके बाद सूतक काल के कारण गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Grahan 25 Oct 2022 Time Today: Uttarakhandi Mein Aaj Surya Grahan Ka Samay News in Hindi
solar eclipse - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार शाम को कपाट साढ़े छह बजे खोले गए और मां गंगा मईया की आरती की गई। उधर, यमुनोत्री पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह चार बजे बंद कर दिए गए थे। इससे पहले ही पूजा की गई। शाम छह बजे बाद स्नान कपाट खोले गए।

विज्ञापन
Surya Grahan 25 Oct 2022 Time Today: Uttarakhandi Mein Aaj Surya Grahan Ka Samay News in Hindi
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

वहीं कोटद्वार में श्री सिद्धबली मंदिर भी बंद रहा। मंदिर के मुख्य पुरोहित पंडित देवी प्रसाद भट्ट ने बताया कि मंगलवार सुबह 4:26 बजे सूतक काल प्रारंभ होते ही सिद्धबली मंदिर, बालाजी मंदिर, फलाहारी बाबा मंदिर, देवी मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, हनुमान मंदिर सहित नगर के सभी मंदिरों के कपाट बंद रहे।

ये भी पढ़ें... Uttarakhand News: कुत्ते का शिकार करने घर में घुसा तेंदुआ खुद हो गया कैद, दरवाजा बंद कर भागे परिजन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed