{"_id":"69e63b7398480618230bf3cf","slug":"the-fda-has-launched-a-campaign-for-clean-and-pure-food-dehradun-news-c-5-drn1043-951318-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: स्वच्छ व शुद्ध भोजन के लिए एफडीए ने शुरू किया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: स्वच्छ व शुद्ध भोजन के लिए एफडीए ने शुरू किया अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ व शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के लिए यात्रा मार्गों पर जांच अभियान शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से यात्रा मार्ग पर क्विक रिस्पांस टीम व मोबाइल फूड सेफ्टी वैन की तैनात की है।
एफडीए आयुक्त सचिन कुर्वे ने बताया कि विभाग ने खाद्य पदार्थों की खराब गुणवत्ता की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 18001804246 भी जारी किया है। इसके अलावा यात्रा मार्ग के होटल, ढाबा संचालकों मिलावट रहित भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उत्तरकाशी, श्रीनगर, देवप्रयाग, तीनधारा, चंबा, घनसाली, रुद्रप्रयाग में 250 से अधिक होटल कारोबारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इन कार्यशालाओं में कारोबारियों से अपने भोजन में तेल, नमक और चीनी का उपयोग कम करने की अपील की जा रही है।
.....
चारधाम यात्रा में देश विदेश के लाखों यात्री उत्तराखंड पहुंचते हैं। हमारा प्रयास है कि तीर्थ यात्रियों को शुद्ध भोजन और स्वच्छ वातावरण मिले। इसके साथ ही यात्रा के चलते हमारे पवित्र तीर्थस्थलों पर सिंगल यूज प्लास्टिक की समस्या भी पैदा न हो, हम सिंगल यूज प्लास्टिक को कम करने के साथ ही दोबारा रिसाइकिल पर काम कर रहे हैं।-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X