फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Government will give up to four times the loan amount to start a small business

Uttarakhand News: छोटा कारोबार शुरू करने के लिए सरकार देगी चार गुणा तक ऋण, नई नीति का प्रस्ताव तैयार

Mon, 12 May 2025 10:25 AM IST
रेनू सकलानी भूपेंद्र राणा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
भूपेंद्र राणा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 12 May 2025 10:25 AM IST
सार

 छोटा कारोबार शुरू करने के लिए सरकार चार गुणा तक ऋण देगी। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के साथ समायोजित नैनो योजना होगी। नई नीति का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Government will give up to four times the loan amount to start a small business
बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश सरकार स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए छोटा कारोबार शुरू करने को अब चार गुणा तक ऋण उपलब्ध कराएगी। वर्तमान में संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और मुख्यमंत्री स्वरोजगार अति सूक्ष्म (नैनो) योजना को समायोजित कर नई नीति का प्रस्ताव तैयार किया है। जिसमें छोटे व्यवसाय के लिए ऋण सीमा को 50 हजार से बढ़ा कर दो लाख तक किया जा रहा है। आगामी कैबिनेट बैठक में नई मुख्यमंत्री स्वरोजगार नीति पर मुहर लग सकती है।

विज्ञापन

 

कोविड महामारी के समय रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (एमएसवाई) और मुख्यमंत्री स्वरोजगार अति सूक्ष्म योजना शुरू की थी। एमएसवाई योजना में विनिर्माण, सेवा व व्यापार क्षेत्र के लिए 10 से 25 लाख तक ऋण उपलब्ध कराया कर 15 से 25 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है।

विज्ञापन


इसी तरह नैनो योजना में छोटे व्यवसाय के लिए 50 हजार ऋण पर 25 से 35 प्रतिशत तक सब्सिडी मिलती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उद्योग विभाग ने दोनों नीतियों को समायोजित कर नई मुख्यमंत्री स्वरोजगार नीति का प्रस्ताव तैयार किया है। इस नीति से आगामी पांच साल में 50 हजार लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रस्तावित नीति में सब्सिडी का प्रावधान

निवेश क्षेत्र की श्रेणी - दो लाख तक - दो से 10 लाख - 10 से 25 लाख तक (प्रोजेक्ट लागत)

ए व बी श्रेणी के क्षेत्र - 30 प्रतिशत - 25 प्रतिशत - 20 प्रतिशत

सी व डी श्रेणी के क्षेत्र - 25 प्रतिशत - 20 प्रतिशत - 15 प्रतिशत


 

महिलाओं को पांच प्रतिशत अतिरिक्त सब्सिडी

नई नीति में महिला लाभार्थियों को पांच प्रतिशत अतिरिक्त सब्सिडी का प्रावधान किया जा रहा है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र व नगर पंचायत क्षेत्र में स्वरोजगार शुरू करने, एक जिला दो उत्पाद या जीआई चिह्नित उत्पाद का विनिर्माण करने पर अतिरिक्त सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से 31715 को मिला रोजगार

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में अब 2020 से लेकर जनवरी 2025 तक 31715 लोगों को विभिन्न व्यवसाय से ऋण उपलब्ध कराया गया। स्वरोजगार अपनाने से 95 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। इसके अलावा नैनो योजना में छोटे व्यवसाय के लिए 4658 लाभार्थियों को रोजगार उपलब्ध कराया गया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: दो हफ्ते तक सिलसिले वार बिगड़ा रहा मौसम, अब खुला तो बढ़ने लगी तपिश, गर्मी दिखाएगी तेवर

 

मुख्यमंत्री स्वरोजगार व नैनो योजना को मर्ज कर नई नीति का प्रस्ताव तैयार किया गया। इस नीति पर शासन स्तर पर परीक्षण किया जा रहा है। नई नीति में छोटे कारोबार के लिए ऋण सीमा को बढ़ाने पर विचार चल रहा है। जल्द ही नीति को चर्चा के लिए कैबिनेट में रखा जाएगा। -विनय शंकर पांडेय, सचिव उद्योग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed