Uttarakhand: बदलाव, अब भर्ती परीक्षा के सवालों पर आयोग दो बार मांगेगा आपत्तियां, नया मॉड्यूल किया गया लागू
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अनुमोदन के बाद नवीन ऑनलाइन प्रश्नपत्र ऑब्जेक्शन मॉड्यूल लागू किया गया है। इसके तहत पहले चरण में परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षा के ए-सीरीज के प्रश्नपत्र को आयोग वेबसाइट पर जारी करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अपनी भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों का नया आपत्ति मॉड्यूल लागू कर दिया है। इसके तहत आयोग परीक्षा कराने के बाद दो बार आपत्तियों का निस्तारण करेगा। इसके बाद ही परिणाम जारी करेगा। यह मॉड्यूल तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
आयोग से अनुमोदन के बाद नवीन ऑनलाइन प्रश्नपत्र ऑब्जेक्शन मॉड्यूल लागू किया गया है। इसके तहत पहले चरण में परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षा के ए-सीरीज के प्रश्नपत्र को आयोग वेबसाइट पर जारी करेगा। अभ्यर्थी सात दिन के भीतर इससे संबंधित प्रश्नों, विकल्पों की संरचना पर निशुल्क आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
इन आपत्तियों का निपटारा करने के बाद ही आयोग उत्तर कुंजी (आंसर की) जारी करेगा।इस आंसर की पर सात दिन के भीतर आपत्तियां मांगी जाएंगी। प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क भुगतान करके आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इन आपत्तियों पर आयोग विशेष विशेषज्ञों से निपटारा कराएगा।
ये भी पढे़ं...Badrinath: धाम में VIP दर्शन के लिए 1100 रुपये लेने पर विवाद, सीईओ ने कहा-भीड़ बढ़ने पर की गई थी व्यवस्था
उनकी संस्तुतियों के आधार पर अंतिम आंसर की तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर परीक्षा का रिजल्ट जारी होगा। रिजल्ट और अंतिम आंसर की एक साथ जारी होंगे। दोनों चरणों की आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही ली जाएंगी। कोई अन्य माध्यम स्वीकार्य नहीं होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे संबंधित भर्ती परीक्षा के प्रश्नों पर अपनी आपत्ति प्रमाण के साथ ही दर्ज कराएं।