{"_id":"6a521c188f7fadc9c20784aa","slug":"yamunotri-highway-blocked-due-to-landslide-sdrf-rescues-100-pilgrims-uttarkashi-uttarakhand-weather-news-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: यमुनोत्री मार्ग पर मलबा आने से सड़क बंद, फंसे सौ श्रद्धालुओं को एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: यमुनोत्री मार्ग पर मलबा आने से सड़क बंद, फंसे सौ श्रद्धालुओं को एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला
Sat, 11 Jul 2026 04:14 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 11 Jul 2026 04:14 PM IST
सार
स्यानाचट्टी के पास फंसे सौ श्रद्धालुओं का एसडीआरएफ ने सकुशल रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
लोगों का रेसक्यू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुनोत्री मार्ग पर स्यानाचट्टी के पास शनिवार को भारी मलबा आने से सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई, जिससे कई श्रद्धालु मार्ग में फंस गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की बड़कोट और जानकीचट्टी पोस्ट से टीमें रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Chamoli: सरकारी अस्पताल की क्षतिग्रस्त दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबे डॉक्टर, हायर सेंटर ले जाते हुए मौत
विज्ञापन
सड़क बंद होने से एसडीआरएफ जवानों ने वैकल्पिक मार्ग पर रस्सी लगाकर बचाव अभियान शुरू किया। इसके बाद जवानों ने सावधानी के साथ करीब 100 श्रद्धालुओं को एक-एक कर सुरक्षित मार्ग पार कराया। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया।
विज्ञापन