{"_id":"6a522bf228503b1d1b093b2c","slug":"video-mussoorie-reels-from-rain-for-the-sixth-consecutive-day-drainage-system-exposed-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"छठे दिन भी बारिश से मसूरी बेहाल, ड्रेनेज व्यवस्था की खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठे दिन भी बारिश से मसूरी बेहाल, ड्रेनेज व्यवस्था की खुली पोल
पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार छठे दिन भी बारिश का दौर जारी रहने से जनजीवन प्रभावित रहा। शनिवार को रुक-रुक कर हुई बारिश और घने कोहरे के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े। लगातार बारिश के चलते बाजारों में चहल-पहल कम रही और लोगों के दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए। इस बीच नगर पालिका की ड्रेनेज व्यवस्था की भी पोल खुल गई। शहर के कई इलाकों में नालियां बंद होने से बारिश का पानी सड़कों पर बहने लगा और कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि मानसून से पहले नालियों की समुचित सफाई नहीं होने के कारण हर बारिश में यह समस्या सामने आ रही है। खराब मौसम का असर पर्यटन कारोबार पर भी पड़ा है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से नालियों की तत्काल सफाई और ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।