फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   18,000 saplings to be planted under the Gurugram Metro project

Delhi NCR News: गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के तहत लगाए जाएंगे 18 हजार पौधे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
- 7,300 पौधे लगाए जा चुके हैं जबकि 10,700 पौधों का रोपण किया जा रहा है
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण के दौरान हटाए गए पेड़ों की भरपाई के लिए 18 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) की ओर से अब तक 7,300 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। जबकि, शेष 10,700 पौधों का रोपण मानसून के दौरान किया जा रहा है।
जीएमआरएल अधिकारियों के अनुसार, मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण के लिए करीब 1,800 पेड़ों को हटाने की अनुमति वन विभाग से ली गई थी। इसके बदले क्षतिपूरक पौधरोपण की जिम्मेदारी हरियाणा वन विकास निगम (एचएफडीसी) को सौंपी गई है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष की शुरुआत में पचगांव के पास केएमपी एक्सप्रेसवे के किनारे चयनित भूमि पर 7,300 पौधे लगाए गए थे। बाकी पौधों का रोपण मानसून के अनुकूल मौसम में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमआरएल का कहना है कि गुरुग्राम मेट्रो परियोजना में आधुनिक सार्वजनिक परिवहन के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जा रही है। गुरुग्राम मेट्रो रेल प्रोजेक्ट, शहर की अहम इंफ्रास्ट्रक्चर पहलों में से एक है, जिसे टिकाऊ विकास पर ध्यान देते हुए लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed