{"_id":"699b0b97e0855d3ce50fb1cb","slug":"742-special-trains-will-run-on-holi-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-125181-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: होली पर चलाई जाएंगी 742 विशेष ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: होली पर चलाई जाएंगी 742 विशेष ट्रेनें
विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों पर स्टेशनों कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
होली पर रेलवे 742 विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू करेगा। इनमें 350 विशेष ट्रेनें उत्तर रेलवे की ओर से चलाई जाएंगी। रेलवे के अनुसार, नई दिल्ली, आनंद विहार, पुरानी दिल्ली और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, नई दिल्ली समेत दूसरे प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए पूछताछ काउंटर, सहायता शिविर, मेडिकल सुविधा की गई है। वहीं, त्योहारों पर भीड़ को नियंत्रण करने के लिए स्टेशनों को कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए प्लेटफॉर्म, प्रवेश और निकास द्वारों पर निगरानी की जाएगी। प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज और ट्रेनों के भीतर आरपीएफ और जीआरपी तैनात होगी।
ट्रेनों के प्लेटफॉर्म भी बदले-
नई दिल्ली स्टेशन पर कुछ ट्रेनों के प्लेटफॉर्म भी बदले गए हैं। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और चंडीगढ़ शताब्दी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म-1, उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म-सात से संचालित होगी। इनमें दिल्ली से चलने और वापस आने वाली ट्रेनें शामिल हैं।
Trending Videos