सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested three criminals, including the minor gang leader, involved in robbery and snatching

Delhi Crime: नाबालिग चला रहा था गैंग, सरगना समेत तीन पकड़े; कर रहे थे ताबड़तोड़ झपटमारी और लूटपाट

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 23 Feb 2026 02:44 PM IST
विज्ञापन
Police arrested three criminals, including the minor gang leader, involved in robbery and snatching
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

द्वारका साउथ थाना पुलिस ने इलाके में ताबड़तोड़ लूटपाट और झपटमारी करने वाले गैंग के नाबालिग सरगना समेत तीन बदमाशों को पकड़ा है। नाबालिग सरगना पर पहले से लूटपाट के मामले दर्ज हैं। उसका भाई भी लुटेरा है, जो पुलिस कर्मियों पर गोलीबारी करने के मामले में तिहाड़ में बंद है। पुलिस ने इनके कब्जे से पिस्टल, कारतूस, वारदात में इस्तेमाल दो बाइक बरामद की है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से लूटपाट, झपटमारी और शस्त्र अधिनियम के छह मामले सुलझाने का दावा किया है।

Trending Videos


द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 29 जनवरी की रात द्वारका साउथ थाना पुलिस को लूटपाट की शिकायत मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह जेप्टो कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है। वह सामान की डिलीवरी कर जेप्टो स्टोर लौट रहा था तभी चार बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर उससे मोबाइल फोन लूट लिया। मुखबिरों की सूचना पर पुलिस ने दो बदमाशों सलीम और उदय को द्वारका सेक्टर 8 से गिरफ्तार किया। इनके पास के पिस्टल और कारतूस मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उसके गैंग का सरगना एक नाबालिग है। बदमाशों ने बताया कि सभी मोबाइल फोन अपने साथी विकास उर्फ केला को मार्केट में बेचने के लिए दे दिए। पुलिस ने बदमाशों के निशानदेही पर नाबालिग सरगना को भी पकड़ लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार 19 साल का सलीम पालम का रहने वाला है। वह सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हथियार के साथ अपनी तस्वीरें डालता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed