सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A cowshed will be built on 28 bighas and 5 biswas in Sundarpur village, the land has been allotted for 99 years.

Delhi NCR News: सुंदरपुर गांव में 28 बीघा 5 बिस्वा में बनेगी गोशाला, 99 साल के लिए जमीन आवंटित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने ग्राम सभा भूमि के आवंटन को दी मंजूरी
Trending Videos

पशुपालन इकाई विकसित करेगी गोशाला

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी जिले के सुंदरपुर गांव में 28 बीघा 5 बिस्वा के बड़े भूखंड पर गोशाला बनेगी, जहां बेसहारा और जरूरतमंद गोवंश की बेहतर तरीके से देखभाल हो सकेगी। शुक्रवार को उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने ग्राम सभा की इस भूमि पर गोशाला बनाने के लिए भूमि आवंटन को मंजूरी दी।

दिल्ली में पशु संरक्षण और देखभाल की व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है। ये भूमि 99 वर्षों के लिए विकास विभाग की पशुपालन इकाई को दी जाएगी। दिल्ली सरकार की पशुपालन इकाई अब इस भूमि पर आधुनिक सुविधाओं वाली गोशाला विकसित करेगी। दिल्ली सरकार ने अगस्त 2025 में बड़ी गोशाला बनाने का ये निर्णय लिया था, जिसपर अब दिल्ली के उपराज्यपाल ने अपनी मुहर लगा दी है। दिल्ली सरकार ने राजधानी के हरएक जिले में कम से कम एक गोशाला और एक डॉग शेल्टर स्थापित करने का लक्ष्य तय किया है। ये निर्णय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई विभागाध्यक्षों (एचओडी) की बैठक में लिया गया था। अब सुंदरपुर में भूमि आवंटन को मंजूरी मिलने से इस योजना को जमीन पर उतारने की प्रक्रिया तेज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार का मानना है कि नई गौशाला बनने से बेसहारा और जरूरतमंद गोवंश की बेहतर देखभाल सुनिश्चित हो सकेगी। साथ ही पशु कल्याण से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार होगा और जिले में पशुओं के लिए सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जा सकेगा। अधिकारियों के अनुसार, परियोजना के विकास की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article